विवादों में घिरे बिग बी और उनकी बेटी
विवादों में घिरे बिग बी और उनकी बेटी
Share:

बॉलीवुड के  मेगास्टर अमिताभ बच्चन और उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा  विवादो में घिर गए हैं। खबरो के अनुसार, इन दोनों की एक हरकत पर विवाद इतना गहरा हो गया है कि इन पर केस भी दर्ज हो सकता है। जानकारी के अनुसार, यह विवाद इन दोनों की एक एड फिल्म को लेकर है। 

बेटी संग बैंक में धक्के खा रहे बिग बी

खबरों की मानें, तो बिग बी और उनकी बेटी ने एक ज्वेलरी ब्रांड के लिए एड फिल्म की है। इस एड में अमिताभ बच्चन और उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा एक बैंक में  जाते हैं, जहां पर उन्हें यहां से वहां भगाया जाता है। लेकिन अमिताभ बच्चन भरोसे की बात करते हैं और बैंक के मैनेजर को निरुत्तर कर देते हैं। खबरों के अनुसार, इस एड पर बैंक यूनियन ने ऐतराज जताया है। यूनियन का कहना है कि ऐड में बैंक प्रणाली को गलत बताने की कोशिश की गई है। आॅल इंडिया बैंक आॅफिसर्स  कॉन्फेडरेशन ने इस मामले में केस दर्ज कराने की धमकी दी है। यूनियन का कहना है कि किसी एक विशेष ब्रांड के लिए बैंक कर्मचारियों की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं। ऐड में दिखाया गया है कि बैंक प्रणाली अविश्वासी है और वह भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है,​ जिससे  बैंक कर्मचारियों की भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन के महासचिव सौम्य दत्ता ने कहा, जो दिखाया गया है, वह घृणित है। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। 

रातों—रात बिग बी को चार लाख लोगों ने किया अनफॉलो!!!

 


संगठन द्वारा आपत्ति जताने के बाद ज्वेलरी ब्रांड कल्याण ने संगठन को एक पत्र लिखा और बताया कि यह ऐड केवल एक कल्पना है और इसका उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। पत्र में कहा गया है कि ऐड के पहले भी यह सूचना दी जा रही है कि इसका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। 

ये भी पढ़ें

जब बिग बी ने अफ्रीका को बताया फीफा ​विजेता...

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -