मुलायम सिंह के गढ़ में अमित शाह करेंगे रैली
मुलायम सिंह के गढ़ में अमित शाह करेंगे रैली
Share:

इटावा : भारतीय जनता पार्टी उत्तरप्रदेश में अपने चुनावी अभियान की शुरूआत कर चुकी है। इस दौरान भाजपा के शीर्ष नेता जहां सत्ताधारी समाजवादी पार्टी की विफलताओं को सामने ला रहे हैं वहीं दूसरी ओर अन्य दलों को लेकर भी वे कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी अंर्तकलह से जूझ रही है और भाजपा इसका पूरा लाभ लेने में लगी है। इसी बीच आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुलायम सिंह के गृह जिले इटावा में उपस्थितों को संबोधित करेंगे।

दरअसल अमित शाह की रैली का आयोजन यहां पर होना है। इटावा के नुमाइश मैदान में उनकी रैली होगी। रैली में अमित शाह बसपा प्रमुख मायावती को निशाने पर ले सकते हैं तो दूसरी ओर वे सत्ताधारी सपा द्वारा विकास कार्य न किए जाने की दुहाई भी दे सकते हैं। इस रैली के लिए बृजेश पाठक प्रमुखतौर पर प्रयास कर रहे हैं।

वे बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष केशव प्रसार मौर्य ने इटावा की रैली को ऐतिहासिक बताया है और उन्होंने कहा है कि भाजपा की रैली समाजवादी पार्टी के कुशासन के विरूद्ध है। रैली में 200000 से भी अधिक लोगों के शामिल होने की पूरी संभावना है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -