अमित शाह ने शुरू की 'भारत के मन की बात', 10 करोड़ लोगों से राय लेकर बनेगा भाजपा का घोषणा-पत्र
अमित शाह ने शुरू की  'भारत के मन की बात', 10 करोड़ लोगों से राय लेकर बनेगा भाजपा का घोषणा-पत्र
Share:

नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजधानी दिल्ली से चुनावी बिगुल फूंका है।भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने चुनावी अभियान 'भारत के मन की बात, मोदी के साथ' का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी उनके साथ मौजूद हैं। इस अभियान के तहत 10 करोड़ लोगों से राय लेने का लक्ष्य रखा गया है। 

पटना: कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली आज, राहुल गाँधी के साथ होंगे तीन राज्यों के सीएम

इस अभियान के जरिए भाजपा भारत के भविष्य को आकार देने में हर भारतीय को शामिल करने का लक्ष्य बना रही है। भाजपा को उम्मीद है कि इस अभियान से पार्टी को 10 करोड़ परिवार से सीधे जुड़ने में मदद मिलेगी और उनके सुझावों के माध्यम से लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी अपना घोषणापत्र तैयार करेगी। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्षी दलों और पूर्व की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि, '2014 से पहले 30 वर्षों तक देश की समस्याओं के हल के लिए दूरदर्शी सोच के साथ कोई कदम नहीं उठाए गए।

ममता बनर्जी की दो टूक- नहीं करूँगा एनआरसी का समर्थन, सरकार को वापिस लेना होगा विधेयक

अमित शाह ने कहा है कि 2014 से पहले चुनाव जीतने के लिए जनता से मात्र झूठे वादे किए गए।' उन्होंने कहा है कि सरकार पांच वर्षों की नहीं होती, सरकार एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया होती है, तभी जाकर देश का विकास होता है। शाह ने आगे कहा है कि 30 वर्षों के बाद 2014 में देश की जनता ने मोदी जी के नेतृत्व वाली पूर्ण बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की स्थिति को बदल कर रख दिया। प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी नीतियों के कारण देश में दीर्घकालिक विकास की शुरुआत हुई है।

खबरें और भी:-

पश्चिम बंगाल में होने वाली थी सीएम योगी की रैली, ममता बनर्जी ने नहीं दी अनुमति

ममता बनर्जी ने साधा पीएम मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना, कही ऐसी बात

गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक आशा पटेल ने दिया इस्तीफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -