आखिर कौन हैं सिंथिया ? जिसने पाक के पूर्व गृहमंत्री पर लगाया रेप का आरोप
आखिर कौन हैं सिंथिया ? जिसने पाक के पूर्व गृहमंत्री पर लगाया रेप का आरोप
Share:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली अमेरिकी महिला सिंथिया डी रिची का विवादों से पुराना संबंध रहा है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) की मुखर विरोधियों में शुमार सिंथिया ने अपने एक ब्लाग में पूर्व पाक पीएम बेनजीर भुट्टो के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद से PPP के कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में सिंथिया के खिलाफ फेडरल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी छानबीन कर रही है। जिसके बाद उन्होंने PPP के कई पूर्व नेताओं के ऊपर हैरतअंगेज़ आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि साल 2011 में पूर्व गृह मंत्री और PPP नेता रहमान मलिक ने उनका बलात्कार किया था। सिंथिया ने पाकिस्तान के पूर्व पीएम युसूफ रजा गिलानी और तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री मखदूम शहाबुद्दीन पर भी शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का इल्जाम लगाया है।

सिंधिया ने कहा कि PPP की तरफ से उन्हें धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में प्रमाण होने का दावा करते हुए जांच की मांग भी की। उन्होंने कहा कि घटना के वक़्त PPP सत्ता में थी। इसलिए उन्होंने तब इस मामले को सार्वजनिक नहीं किया। सिंथिया खुद को पाकिस्तान प्रेमी, एडवेंचरिस्ट, फिल्म निर्माता बताती हैं। वह काफी समय से इस्लामाबाद में ही रहती हैं। शुरुआत में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेताओं के साथ उनके अच्छे रिश्ते थे, किन्तु बाद में स्थिति बिगड़ती चली गई। हाल में ही उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर PPP पर हमला बोला है।

क्या कोरोना वायरस से मर गया अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ?

डोनाल्ड ट्रम्प का विवादित बयान, बोले- जॉर्ज फ्लॉयड के लिए ये एक महान दिन

व्यक्ति ने नहीं पहना मास्क तो मेक्सिको पुलिस ने पीट-पीटकर ले ली जान, प्रदर्शन शुरू

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -