भारत और इजराइल के खिलाफ जहर उगलने वाली मुस्लिम सांसद इल्हान उमर पर अमेरिका का एक्शन
भारत और इजराइल के खिलाफ जहर उगलने वाली मुस्लिम सांसद इल्हान उमर पर अमेरिका का एक्शन
Share:

वाशिंगटन: अमेरिका ने अपनी मुस्लिम सांसद इल्हान उमर को विदेशी मामलों की समिति से बाहर कर दिया है। इल्हान उमर के खिलाफ यह कार्रवाई इजरायल के खिलाफ विवादित बयान देने की वजह से की गई है। इल्हान उमर के खिलाफ 218 मत पड़े। इससे पहले वह पीएम नरेंद्र मोदी और जम्मू कश्मीर को लेकर भी आपत्तिजनक बयान दे चुकी हैं। बता दें कि, इल्हान उमर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन की ‘डेमोक्रेटिक पार्टी’ की लीडर हैं। पूरे विश्व में इल्हान उमर कट्टर को इस्लामवादी के रूप में देखा जाता है।

इजरायल के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन ने इल्हान उमर का सख्त विरोध किया था। इसके साथ ही, उन्हें हटाने के लिए सदन में प्रस्ताव पेश किया था। गुरुवार (2 फरवरी) को अमेरिकी सदन में जबरदस्त बहस के बाद मतदान हुआ। इस वोटिंग में इल्हान उमर के समर्थन में 211 वोट पड़े। जबकि, 218 लोगों ने उन्हें विदेशी मामलों की समिति से हटाने के लिए लाए गए प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया। बता दें कि इल्हान के विरुद्ध यह प्रस्ताव ‘रिपब्लिकन पार्टी’ के सांसद मैक्स मिलर लेकर आए थे। इसमें उन्होंने इल्हान उमर के 6 बयानों को अमेरिका की विदेश नीति के खिलाफ बताया था। मिलर की दलील थी कि इल्हान उमर इजरायल और यहूदियों की विरोधी हैं, इसलिए वह विदेश मामलों की समिति में रहते हुए निष्पक्ष रूप से निर्णय नहीं ले सकतीं।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ने इस कार्रवाई की निंदा की है। ‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां-पियरे ने कहा है कि, 'हमें लगता है कि यह एक सियासी चाल है। हालिया वक़्त में डेमोक्रेटिक पार्टी के कई सांसदों को प्रमुख समितियों से हटाया गया है। यह सब रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों द्वारा अन्यायपूर्ण ढंग से किया गया। यह अमेरिका के लोगों का तिरस्कार है। हमारा मानना है कि सांसद उमर अमेरिकी संसद की एक उच्च सम्मानित सदस्य हैं। उन्होंने अपनी टिप्पणियों के लिए क्षमा भी माँगी है।'

बता दें कि इल्हान उमर ने कई अवसरों पर खुद को कट्टर इस्लामवादी के तौर पर पेश किया है। वह अमेरिकी संसद के अंदर हिजाब पहनकर जाने वाली पहली नेता हैं। उन्होंने इजरायल और यहूदियों के खिलाफ जमकर जहर उगला है। इसके साथ ही वह पीएम नरेंद्र मोदी और भारत के अभिन्न अंग कश्मीर को को लेकर भी कई बार आपत्तिजनक बयान दे चुकी हैं। अप्रैल 2022 में इल्हान उमर ने अमेरिकी संसद में कहा था कि, 'आखिर मोदी सरकार मुसलमानों के खिलाफ कब तक और क्या-क्या अत्याचार करेगी। क्या इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति (जो बायडेन) कुछ कहेंगे?' इतना ही नहीं, उमर ने अमेरिका के साथ भारत के रिश्तों को ऐतिहासिक अन्याय बताया था।

इसके साथ ही इल्हान उमर ने पिछले साल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) का भी दौरा किया था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने उनके इस दौरे की आलोचना की थी। वह पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की भी समर्थक मानी जाती हैं। बता दें कि इल्हान उमर को लेकर यह कहा जाता रहा है कि उन्होंने अपने सगे भाई के साथ निकाह किया है। यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अपने भाई को अमेरिका की नागरिकता दिलाने के लिए यह निकाह किया था। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई मौकों पर खुद इसका उल्लेख किया है। इतना ही नहीं, रिपब्लिकन पार्टी द्वारा पेश की गई DNA रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि हो चुकी है।

मोदी सरकार के बजट से खुश हुआ तालिबान, कहा- दोनों देशों में संबंध सुधरना तय

पाकिस्तान को खुदा ही बचाए ! कंगाली, भुखमरी, आतंकी हमले के बाद अब सड़क हादसा, 17 की मौत

आतंकवाद पर PAK मंत्री राणा सनाउल्लाह का बड़ा कबूलनामा, कहा- हमने खुद मुजाहिदीन तैयार किए...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -