मोदी सरकार के बजट से खुश हुआ तालिबान, कहा- दोनों देशों में संबंध सुधरना तय
मोदी सरकार के बजट से खुश हुआ तालिबान, कहा- दोनों देशों में संबंध सुधरना तय
Share:

काबुल: भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार (1 फरवरी) को देश का आम बजट पेश किया। इसमें उन्होंने मध्यमवर्ग के लोगों को कई रहतें प्रदान की। हालाँकि, एक तरफ जहाँ भारत में विपक्षी पार्टियां बजट को शून्य बता रहीं हैं, वहीं देश से बाहर इस बजट की तारीफ हो रही है। अफगानिस्तान पर शासन कर रहे कट्टरपंथी संगठन तालिबान ने भारत के केंद्रीय बजट 2023-2024 का गुरुवार (2 फ़रवरी) को स्वागत किया है। 

तालिबान ने कहा है कि अफगानिस्तान के लिए भारत की सहायता के ऐलान से दोनों देशों के बीच संबंधों और विश्वास को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। यह जानकारी खामा प्रेस ने दी है। तालिबान का यह बयान, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट में अफगानिस्तान के लिए किए गए 2.5 करोड़ डॉलर के विकास सहायता पैकेज के प्रस्ताव के बाद आया है। दरअसल, भारत ने अफगानिस्तान को मदद के लिए 200 करोड़ रुपए देने का वादा किया है। अफगानिस्तान पर तालिबान द्वारा कब्ज़ा करने के बाद उसे भारत से समर्थन मिलने का यह दूसरा साल है। 

भारत के बजट का स्वागत करते हुए तालिबान की संधिवार्ता समूह के पूर्व सदस्य सुहैल शाहीन ने कहा है कि हम अफगानिस्तान के विकास के लिए भारत के समर्थन की प्रशंसा करते हैं। यह दोनों देशों के बीच संबंधों और भरोसे को बेहतर बनाने में सहायता करेगा। खामा प्रेस ने शाहीन के हवाले से बताया है कि अफगानिस्तान में ऐसी कई परियोजनाएं हैं, जो भारत से वित्त पोषित थी। यदि भारत इन परियोजनाओं पर फिर काम आरंभ करता है, तो इससे दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा मिलेगा और अविश्वास का माहौल खत्म होगा।

पाकिस्तान को खुदा ही बचाए ! कंगाली, भुखमरी, आतंकी हमले के बाद अब सड़क हादसा, 17 की मौत

आतंकवाद पर PAK मंत्री राणा सनाउल्लाह का बड़ा कबूलनामा, कहा- हमने खुद मुजाहिदीन तैयार किए...

बिना 'हिजाब' पहने डांस कर कैसे लिया ? लड़की और उसके मंगेतर को 10 साल की जेल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -