पहले ही ट्रायल में फेल हुई होवित्जर तोप, गुणवत्ता पर लगा सवालिया निशान
पहले ही ट्रायल में फेल हुई होवित्जर तोप, गुणवत्ता पर लगा सवालिया निशान
Share:

जैसलमेर: गत दो सितंबर को पोखरण फायरिंग रेंज में भारत को उस समय निराशाजनक स्थिति का सामना करना पड़ा, जब अमेरिका से आयातित M777 अल्ट्रालाइट होवित्ज़र तोप पहले ही ट्रायल में फेल हो गई. होवित्ज़र तोप का गन बैरल ट्रायल के दौरान ही फटने से इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो गया है। यह तो अच्छा हुआ कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। फिलहाल इस तोप का ट्रायल रोक दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका से गत मई माह में दो 145 M777 होवित्जर तोप भारत आई थीं। राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में इस होवित्ज़र तोप से भारतीय गोलों की क्षमता को भारतीय सेना और अमेरिकी कंपनी के अधिकारी परीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान इसका गन बैरल फट गया। हालाँकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ यह अच्छी बात रही। इसका गन बैरल कैसे फटा टीम इसकी जांच कर रही है। फिलहाल तोप का ट्रायल रोक दिया गया है।

आपको बता दें कि भारत सरकार ने अमेरिका को 145 एम 777 अल्ट्रा लाइट होवित्जर तोपों का ऑर्डर दिया है। एक तोप की कीमत 30 करोड़ है। होवित्जर तोप को सक्रिय होने में सिर्फ़ तीन मिनट और पैक करने में दो मिनट का समय लगता है। वजन में बोफोर्स से हल्की इस तोप को समुद्री रास्ते के अलावा हेलिकॉप्टर से भी ले जाया जा सकता है। होवित्जर 30 से 40 किलोमीटर तक दुश्मन के ठिकानों को तबाह करने की क्षमता रखती है।

यह भी देखें

UN ने उत्तर कोरिया पर लगाया प्रतिबंध, नहीं की जाएगी कोयले की आपूर्ति

अमेरिका में राहुल के बोल, भाजपा ने चुराई हमारी योजनाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -