UN ने उत्तर कोरिया पर लगाया प्रतिबंध, नहीं की जाएगी कोयले की आपूर्ति
UN ने उत्तर कोरिया पर लगाया प्रतिबंध, नहीं की जाएगी कोयले की आपूर्ति
Share:

नईदिल्ली। मिसाईल परीक्षण को न रोकने और दक्षिण कोरिया व अमेरिका के प्रति विरोधी रूख रखने वाले उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। इस तरह के प्रतिबंधों पर चीन व रूस ने अपनी सहमति जताई है। यह प्रतिबंध संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में लगाया गया है। प्रतिबंध के तहत अब उत्तर कोरिया को की जाने वाले कोयले, लीड और सीफूड की आपूर्ति को रोक दिया जाएगा।

अमेरिका पहले भी मांग कर चुका है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की संपत्ती जब्त कर दी जाए। यूएन सिक्योरिटी काउंसिल ने तय किया है कि उत्तर कोरिया से कपड़ों के निर्यात पर भी रोक लगा दी जाएगी। उत्तर कोरिया वर्तमान तय सीमा तक कच्चे तेल का आयात कर सकता है।

उत्तर कोरिया अमेरिका पर हमला करने की चेतावनियाॅं देता रहा है। उसने कई बमों का परीक्षण तक किया जिसमें हाईड्रोजन बम तक शामिल हैं। अमेरिका द्वारा चेतावनी दिए जाने के बाद भी उत्तर कोरिया ने हथियारों का परीक्षण बंद नहीं किया, और जापान के ऊपर से उसने मिसाईल परीक्षण तक कर दिया। उक्त मिसाईल 2700 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए उत्तरी प्रशांत महासागर में गिर गई।

उत्तर कोरिया के खिलाफ चीन देगा संयुक्त राष्ट्र को समर्थन

कोरिया के बम परिक्षण से सोने में आया उछाल, साल के उच्चतम शिखर पर पंहुचा

तानाशाह किम जोंग के हाइड्रोजन बम परिक्षण का इस देश ने दिया जवाब

विश्व युद्ध के बमों को निष्क्रिय करने के लिए शहर हुए खाली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -