मौत के साथ नितिन देसाई ने अंतिम संस्कार भी किया था प्लान, वीडियो देख चौंके लोग
मौत के साथ नितिन देसाई ने अंतिम संस्कार भी किया था प्लान, वीडियो देख चौंके लोग
Share:

जाने माने मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की खुदखुशी की खबर से इंडस्ट्री के लोग शॉक्ड हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन पर 252 करोड़ रुपये का कर्ज था। इससे तंग आकर उन्होंने इतना खतरनाक कदम उठाया। बुधवार को उनका शव उनके खालापुर स्टूडियो में मिला। हालांकि आधिकारिक तौर पर कुछ कन्फर्म नहीं है। पुलिस को उनके पास से एक वीडियो रिकॉर्डिंग और पत्र भी मिला है। इससे हिंट मिल रही है कि उन्होंने अपनी खुदखुशी पूरी तरह से प्लान करके की थी। नितिन देसाई के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक है। अक्षय कुमार ने बुधवार को OMG 2 का ट्रेलर पोस्टपोन कर दिया था। वहीं अभिषेक बच्चन ने भी बृहस्पतिवार को घूमर के ट्रेलर रिलीज की तारीख आगे बढ़ा दी है। 

नितिन ने ऐसा क्यों किया पुलिस इसकी तहकीकात कर रही है। प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, नितिन ने इसकी प्रॉपर प्लानिंग की थी। रात में उन्होंने सिक्योरिटी से सारी चाबियां ले लीं तथा लड़के से कहा कि उन्हें स्टूडियो में अकेला छोड़ दे। नितिन ने उस लड़के को गेट तक छोड़ने गए तथा उससे कहा कि अगली सुबह 8:30 बजे आए। उससे कहा कि स्टूडियो नंबर 10 में उसे एक रिकॉर्डिंग मिलेगी आकर उसे देख ले। सोर्स ने बताया, रात में स्टूडियो नंबर 10 में उन्होंने रस्सी से तीर-कमान खींचा उस पर सीढ़ी रखी तथा फांसी लगा ली। रिकॉर्डिंग में नितिन ने बोला था कि स्टूडियो उनसे न छीना जाए। यह भी कहा कि उनका अंतिम संस्कार स्टूडियो नंबर 10 में किया जाए। 

खबर के अनुसार, नितिन देसाई की कंपनी ND's Art World Pvt Ltd  ने ECL Finance से 2016 और 2018 में 185 करोड़ रुपये दो लोन के रूप में लिए थे। जनवरी 2020 से इन्हें चुकाने में परेशानी आ रही थी। भाजपा जनरल सेक्रेट्री विनोद तावड़े उनके दोस्त थे। उन्होंने बताया कि नितिन परेशान रहते थे। इस पर वह उन्हें अमिताभ बच्चन का उदाहरण देकर समझाते थे कि वह भी इतने बड़े लोन से उबर गए। नितिन की मौत के एक दिन पहले भी विनोद की उनसे बात हुई थी।

नितिन देसाई के सुसाइड पर हुआ हैरतंअगेज खुलासा, अधूरा रह गया सपना

शाहरुख खान के फैन हुए मशहूर शायर वसीम बरेलवी, बोले- 'उसूलों के खिलाफ...'

सेलिना जेटली का सफर ब्यूटी क्वीन से लेकर बॉलीवुड स्टार तक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -