पाकिस्तान के आरोपों का नहीं है कोई अर्थ - केंद्रीयमंत्री राजनाथ सिंह
पाकिस्तान के आरोपों का नहीं है कोई अर्थ - केंद्रीयमंत्री राजनाथ सिंह
Share:

लखनऊ। केंद्रीयगृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद को एक चुनौती के तौर पर लेते हुए कहा कि भारत इस पर विजय प्राप्त करेगा। दूसरी ओर उन्होंने यह भी कहा कि भारत के लिए आतंक की चुनौती तो है लेकिन भारत इस पर जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कितने ही आरोप लगाए उनके आरोपों का कोई अर्थ नहीं है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आईएसआईएस भारत के विभिन्न राज्यों में अपना जाल फैला रहा है ऐसा नहीं है। इस बारे में आप चिंता मत कीजिए। 

ऐसी कोई बात नहीं है। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष द्वारा बिहार में टिकट विक्रय के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी सांसद आरके सिंह के आरोपों को साथी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा उनका साथ देने को लेकर कई तरह के प्रश्नों पर टिप्पणी की गई। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े काम हाथ में लिए गए। 

दूसरी ओर यह भी कहा गया कि सरकार का कार्य आर्थिक और सामरिक मसलों से संबंधित होता है। मगर देश के इतिहास में यह पहला अवसर है जब सामाजिक सरोकार का ध्यान रखना जरूरी है। स्वच्छ भारत अभियान का उल्लेख करते हुए यह बात कही गई कि राष्ट्रीय एकता को लेकर अभियान चलाया गया है मामले में यह भी कहा गया कि सामाजिक सरोकारों को लेकर सरकार ने लोगों को जागृत किया है।राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को सचेत किया जा रहा है। सफाई अभियान हो या फिर शिक्षा की आवश्यकता या फिर बिजली बचाने की जरूरत सभी में सरकार लोगों को जगरूक कर रही है। इसके अलावा भी अन्य जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -