बड़ी ही धूमधाम से होने जा रहा है आलिया का बेबी शावर
बड़ी ही धूमधाम से होने जा रहा है आलिया का बेबी शावर
Share:

बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी मूवी ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के कारण से चर्चाओं में बने हुए है। ये  मूवी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। नॉर्थ बेल्ट से लेकर साउथ बेल्ट तक के लोग इस मूवी को पसंद करते हुए दिखाई दे रहे है। कहा जा रहा है कि आलिया ने जून के महीने में सोशल मीडिया पर एक जानकारी दी थी कि वो प्रेग्नेंट है और जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। इसी कड़ी में अब आलिया भट्ट के प्रेग्नेंसी से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है, इसमें ये बताया गया है कि एक्ट्रेस की मां और सास उनके लिए कुछ खास प्लान कर रही है। 

जल्द होगा आलिया भट्ट का बेबी शावर: खबरों का कहना है कि अगस्त के महीने में आलिया और रणबीर बेबी मून पर इटली गए हुए है, इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गई थी। इस बीच कपल ने क्वालिटी टाइम बिता रहे है । फिलहाल आलिया और रणबीर दोनों ने ही अपने प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने में लगे हुए है। इसी दौरान रिपोर्ट सामने आई है, इसमें ये जानकारी दी गई है कि आलिया की सास नीतू कपूर और उनकी मां सोनी राजदान उनके लिए बेबी शावर प्लान कर रही हैं। बता दें कि ये कार्यक्रम मुंबई में ही होने वाला है जिसमें केवल लड़कियां शामिल होने वाली है।

आलिया के बेबी शावर में ये सितारे होंगे शामिल: बता दें कि  इस बेबी शावर में आलिया की करीबी दोस्त के साथ साथ करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अकांक्षा रंजन सिंह, नव्या नंदा, श्वेता बच्चन, आरती शेट्टी शामिल होने वाली है। आलिया भट्ट की अपकमिंग मूवीज के बारें में बात की जाए तो एक्ट्रेस जल्द ही रणवीर सिंह के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देने वाली हैं। इसके अलावा आलिया फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से अपना हॉलीवुड डेब्यू भी करने जा रही है। 

फिरोज नाडियाडवाला दांव पर लगाएंगे 700 करोड़, जानिए क्या है उनका प्रोजेक्ट

मीडिया पोर्टल पर भड़के दिलजीत दोसांझ, जानिए क्या है मामला?

Brahmastra में शाहरुख के दीवाने हुए फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -