जानिए आलिया-रणबीर की शादी में क्या होगा फ़ूड मेन्यू?, लाखो होंगे खर्च!
जानिए आलिया-रणबीर की शादी में क्या होगा फ़ूड मेन्यू?, लाखो होंगे खर्च!
Share:

बॉलीवुड एक्टर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी अप्रैल में होने जा रही है। अब तक खबर है कि दोनों 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं हालाँकि अभी कुछ ऑफिसियल नहीं है और डेट बदली भी जा सकती है। कुछ समय पहले ही आलिया के अंकल रॉबिन भट्ट औऱ सौतेले भाई राहुल भट्ट ने शादी कन्फर्म कर दी है। हालाँकि यह भी कहा जा रहा है कि दो दिन शादी के फंक्शन्स चलेंगे, लेकिन कब यह कुछ पता नहीं है? लेकिन यह तय है कि दोनों ही आरके हाउस 'वास्तु' में सात फेरे लेंगे। जी हाँ और दोनों की इस ग्रैंड वेडिंग को लेकर लगातार अपडेट्स सामने आ रहे हैं। सामने आने वाले डिटेल्स में हाल ही में यह पता चला है कि आखिर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का फूड मेन्यू क्या होगा?

जी दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी में मेहमानों के लिए कस्टमाइज्ड क्यूजीन्स होने वाली हैं जो उन्हें सर्व होंगी। इस शादी से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, नीतू कपूर ने दिल्ली और लखनऊ से स्पेशल शेफ्स की टोली को न्यौता दिया है। जी हाँ और बेटे रणबीर कपूर की शादी में नीतू कपूर कोई भा कमी नहीं होने देना चाहती हैं। इसके अलावा सूत्र ने यह भी बताया कि कपूर खानदान खाने-पीने का बहुत शौकीन है और इसी के चलते शादी में करीब 50 काउंटर्स होने वाले हैं।

जी हाँ और नमें इटैलियन, मेक्सिकन, पंजाबी और अफगानी खाने के स्टॉल्स होंगे। बेटे रणबीर कपूर की शादी के लिए नीतू कपूर ने दिल्ली और लखनऊ से स्पेशल शेफ्ट की टोली को बुलाया है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि दिल्ली की चाट का भी एक स्पेशल काउंटर होगा। वहीँ लखनऊ से आए शेफ्स नॉन-वेजिटेरियन क्यूजीन्स पर फोकस करेंगे और वह कबाब से लेकर बिरयानी बनाएंगे। आपको बता दें कि आलिया भट्ट वीगन हैं। ऐसे में करीब 25 स्टॉल्स वीगन और वेजिटेरियन फूड के होंगे। जी हाँ और आलिया भट्ट इस समय शादी की तैयारियां देख रही हैं। दूसरी तरफ, नीतू कपूर भी उनकी इसमें मदद कर रही हैं।

हालाँकि रणबीर कपूर इस समय फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके लिए वह गोरेगांव के होटल वेस्टिन में पिछले दो दिन से ठहरे हुए हैं। आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी को स्पेशल बनाना चाहते हैं इसी के चलते दोनों के घरवाले ग्रेंड तैयारियों में लगे हैं।

दीपिका-कैटरीना की राह पर चलेंगी आलिया, पहनेंगी इस डिजाइनर का लहंगा!

14 अप्रैल नहीं है रणबीर-आलिया की शादी की तारीख, नीतू बोलीं- 'दो साल से शादी की डेट।।।'

रणबीर-आलिया की शादी को भाई ने किया कन्फर्म, यहाँ हनीमून मनाएगा कपल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -