कोरोना के चलते भी भंसाली ने घर से किया काम
कोरोना के चलते भी भंसाली ने घर से किया काम
Share:

कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते फिल्मनगरी मुंबई भले लॉक डाउन में हो परन्तु फिल्म निर्माण की गतिविधियां बंद कमरों में भी जारी की गयी हैं। इसके साथ ही संजय लीला भंसाली के करीबी सूत्रों की मानें तो उन्होंने अपनी निर्माणाधीन फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद अगली फिल्म के तौर पर फिल्म बैजू बावरा बनाने का इरादा पक्का कर लिया है।इसके साथ ही फिल्म की पटकथा पूरी हो चुकी है और भंसाली ने इसके संगीत पर काम शुरू कर दिया है। वहीं फिल्म में काम करने को आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गयी है। इसके साथ ही पीरियड ड्रामा फिल्मों के उस्ताद माने जाने वाले फिल्मकार संजय लीला भंसाली इन दिनों फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। वहीं फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य किरदार में हैं। ये फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होनी है। 

वहीं लगता है कि भंसाली इस फिल्म में आलिया के काम से इतने प्रसन्न हो गए हैं कि उन्होंने आलिया को अपनी अगली फिल्म बैजू बावरा में भी लेने का मन बना लिया है। फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही यह फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। वहीं बैजू बावरा में रणवीर और आलिया की जोड़ी बनी तो ये दूसरी बार होगा जब रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आ सकती है । ऐसा बताया जा रहा है कि बीते साल रिलीज हुई फिल्म गली बॉय में दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही मुराद और सैफीना के अभिनय को लोगों ने जमकर तारीफ की थी। वहीं अपने अभिनय के बल पर दोनों ने कई पुरस्कार भी अपने नाम किए थे। 

इसके साथ ही अब अगर दोनों की जोड़ी फिर एक बार नजर आती है तो फैंस के लिए यह काफी अच्छी खबर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की 'बैजू बावरा' के किरदार पर हिंदी सिनेमा में 1952 में पहली फिल्म रिलीज हो चुकी है। वहीं फिल्म का निर्देशन विजय भट्ट ने किया था वहीं संगीत नौशाद ने दिया था। फिल्म में मीना कुमारी और भारत भूषण मुख्य भूमिकाओं  में नजर आए थे। इसके साथ ही बैजू बावरा 15वीं सदी के मशहूर संगीतकार थे। वहीं वह ध्रुपद गायकी के लिए काफी मशहूर थे। इसके साथ ही उन्होंने अकबर के दरबार में  शास्त्रीय संगीत के एक महान ज्ञाता तानसेन को संगीत द्वन्द के लिए चुनौती दी थी। वह तानसेन को अपने संगीतकार पिता की मौत का जिम्मेदार मानते थे। 

कनिका का सपोर्ट करने पर ट्रोल हुईं सोनम कपूर

काजोल के बेटे युग ने बालकनी से बजाई चम्मच से प्लेट

रणवीर-दीपिका ने भी किया ताली बजाकर कोरोना कमांडोज को सलाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -