रणबीर-आलिया संग एन्जॉय कर रहे रणवीर-दीपिका, वायरल हुई तस्वीर
रणबीर-आलिया संग एन्जॉय कर रहे रणवीर-दीपिका, वायरल हुई तस्वीर
Share:

नए साल का जश्न सभी ने बहुत धूम-धाम से मनाया। इस लिस्ट में आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक शामिल रहे। रणबीर कपूर से लेकर रणवीर सिंह तक ने नए साल का जश्न मनाया। जी दरअसल इन दोनों सेलेब्स ने एक साथ नए साल का स्वागत किया। इस समय दोनों राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क में हैं। जी दरअसल बीते दिनों ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी फैमिली के साथ रणथंभौर गए और यहाँ दोनों ने अपने परिवार वालों के साथ नए साल का जश्न मनाया। इन दोनों के साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी शामिल रहे और अब दोनों की भी तस्वीर सामने आई है। जी दरअसल हाल ही में चारों सेलेब्स की एक फ्रेम में क्लिक हुई फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by FAN PAGE (@hereforaliaabhatt)

आप देख सकते हैं इस फोटो में आलिया, रणबीर, रणवीर और दीपिका साथ में खड़े होकर पोज दे रहे हैं। तस्वीर में दीपिका और रणवीर ने चेहरे पर मास्क पहना हुआ है और रणबीर और आलिया ने मास्क के बिना ही तस्वीर क्लिक करवाई है। आप जानते ही होंगे एक समय था, जब दीपिका और रणबीर एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। उसके बाद दोनों अलग हो गए और फिर दीपिका ने रणवीर के साथ शादी कर ली। बात करें आलिया की तो वह जल्द ही रणबीर से शादी करने वाली हैं और दोनों की चर्चा भी इस समय खूब हो रही है। बीते दिनों ही अभिनेता रणबीर कपूर के साथ आलिया की सगाई की खबरें वायरल हुईं थीं। वहीं इन खबरों पर खुद आलिया भट्ट ने कहा था कि, 'आने वाला साल उनके लिए जो कुछ भी लेकर आएगा, वह उन सभी चीजों के लिए तैयार हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)

फिलहाल आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्हें एक बॉनफायर के सामने हाथ में ड्रिंक लिए देखा जा सकता है। इस तस्वीर में आलिया एक लॉन्ग श्रग, वुलेन कैप और घुटनों तक लंबे बूट के साथ एक शॉर्ट रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके अलावा भी उनकी कई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहीं हैं।

आदित्य नारायण ने पत्नी को विश की 'monthverysary', पैपाराजी से की यह गुजारिश

पूरे देश में मुफ्त मिलेगी कोरोना वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने किया बड़ा ऐलान

भारत ने हिंदू मंदिर को ध्वस्त करने के लिए कराया पाक के साथ जोरदार विरोध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -