एक कैदी को मिला शांति का 'नोबेल' पुरस्कार, जानिए कौन हैं एलेस बियालियात्स्की
एक कैदी को मिला शांति का 'नोबेल' पुरस्कार, जानिए कौन हैं एलेस बियालियात्स्की
Share:

वाशिंगटन: नोबेल पुरस्कार 2022 का ऐलान शुरू हो चुका है। आज शुक्रवार (7 अक्टूबर) को नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize 2022) की घोषणा की गई है। इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार जेल में कैद बेलारूस के अधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की (Ales Bialiatski) को प्रदान किया गया है। इसके साथ ही मानवाधिकार संगठन मेमोरियल (Memorial) और यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज (Center for Civil Liberties) को भी इस अवॉर्ड से नवाज़ा गया है।

नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान शुक्रवार को नार्वे नोबेल कमेटी के चीफ बेरिट रीज एंडर्सन ने ओस्लो में किया। निएंडरथल DNA के रहस्यों को उजागर करने वाले वैज्ञानिक को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने के साथ सोमवार को नोबेल पुरस्कारों के ऐलान का सप्ताह आरंभ हुआ था। 3 वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को भौतिकी में इस खोज के लिए यह पुरस्कार जीता था कि छोटे कण अलग होने पर भी एक दूसरे के साथ संबंध कायम रख सकते हैं।

बता दें कि रसायन विज्ञान में इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन आर बर्टोज्जी, मोर्टन मेल्डल और के। बैरी शार्पलेस को समान हिस्सों में ‘अणुओं के एक साथ विखंडन’ का तरीका विकसित करने के लिए बुधवार (5 अक्टूबर) को दिया गया था।

ब्रिटेन में 'हिंदूफोबिया' को लेकर उठी आवाज़, पिछले महीने मुस्लिम कट्टरपंथियों ने किया था हमला

गांजा पीना या रखना अब अपराध नहीं, जेल में सजा काट रहे लोग भी रिहा किए जाएंगे

कार ड्राइवर से KGB के जासूस और रूस के राष्ट्रपति पद तक.., बेहद दिलचस्प रहा है 'पुतिन' का सफर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -