शराब के नशे में 10 साल की बेटी की ही ले ली जान
शराब के नशे में 10 साल की बेटी की ही ले ली जान
Share:

उतर प्रदेश। शराब के नशे में कोई इंसान कैसे हैवान बन जाता है, ये इस घटना से साफ जाहिर होता है। उतर प्रदेश के संभल जिले में एक शराबी पिता ने अपनी ही बेटी की जान ले ली। उसे इस कदर पीटा कि उसने दम तोड़ दिया। पुलिस शराबी पिता की तलाश में जुटी है। संभल के असमौली थाना क्षेत्र के हरद्वारी नामक शख्स को शराब की बुरी लत थी।

हमेशा वो शराब के नशे में अपनी पत्नी से मारपीट करता था। बुधवार की रात जब वो घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी से जमकर लड़ाई की। नशे में उसने पत्नी की खूब पिटाई भी की। तभी उसकी 10 साल की बेटी राशि बीच में आ गई। तभी उसने उसे इतना पीटी कि उसकी मौत हो गई। इतना ही नही इसके बाद उसने गलती स्वीकारने की बजाए बेटी की लाश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

वो बच्ची की लाश को बोरवेल में फेंक आया। इसके बाद जब उसकी पत्नी से बेटी की मौत का गम बर्दाश्त नहीं हुआ तो वो गुरुवार को थाने पहुंच गई और पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने बोरवेल से राशि का शव बरामद किया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।   

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -