OMG के लिए अक्षय कुमार ने छोड़ दिया था मांस खाना, इस शख्स के कहने पर लिया था फैसला
OMG के लिए अक्षय कुमार ने छोड़ दिया था मांस खाना, इस शख्स के कहने पर लिया था फैसला
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार सावन के महीने में शिव के तौर पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कर रहे हैं। ये लुक्स उनकी फिल्म OMG 2 के हैं। फिल्म 11 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार के शिव अवतार पर लोगों के कई प्रकार की प्रतिक्रिया हैं। कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। फिल्म का प्रीक्वल यानी OMG (ओह माई गॉड) भी विवादों में रहा था। इसमें अक्षय कुमार ने कृष्ण का किरदार अदा किया था। फिल्म से पहले वह पूरी तरह वेजिटेरियन बन गए थे। यह काम उन्होंने अपने किसी बेहद अजीज की सलाह पर लिया था।

अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म OMG 2 में शिवजी के गेटअप में नजर आ रहे हैं। 9 जुलाई को उन्होंने अपनी एक और वीडियो शेयर की है। इसके साथ ही लोगों को उनका कृष्ण वाला रोल भी याद आ गया। ओह माई गॉड के पहले पार्ट में वह कृष्ण बने थे। फिल्म बहुत विवादित रही थी। शुरुआत धीमी मिली फिर माउथ पब्लिसिटी के पश्चात् फिल्म ने अच्छाई कमाई की तथा सुपरहिट रही थी। अक्षय कुमार अब वीगन हैं। हालांकि OMG के समय वह नॉनवेज खाते थे। उस समय मां की सलाह पर उन्होंने फिल्म की तैयारी के लिए नॉनवेज खाना छोड़ दिया था। 

प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार की मां कृष्ण को बहुत मानती थीं। उन्होंने अपने बेटे से बोला था कि जब तक वह मांस खाना नहीं छोड़ते कृष्ण की भूमिका अच्छे से नहीं निभा पाएंगे। अक्षय की मां उनके काम-काज में कभी दखल नहीं देती थीं। इसलिए अक्षय ने उनकी बात को गंभीरता से लिया तथा नॉनवेज छोड़ दिया था। बता दें कि अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया अब इस दुनिया में नहीं हैं। वर्ष 2021 सितंबर में उनका निधन हो गया था।. OMG 2012 में रिलीज हुई थी। 

पति शेखर कपूर को लेकर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने किए चौंकाने वाले खुलासे

बाढ़ में फंसे बॉलीवुड एक्ट्रेस के बेटे, शेयर किया दिल दहला देने वाला VIDEO

बच्चों को लेकर बोली स्मृति ईरानी- 'मैं उनके लिए अपनी जान दे सकती हूँ...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -