अक्षरा सिंह ने होली से पहले ही मनाया रंगो का त्यौहार, जानिए कैसे
अक्षरा सिंह ने होली से पहले ही मनाया रंगो का त्यौहार, जानिए कैसे
Share:

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों हर स्थान पर चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां एक तरफ अक्षरा सिंह अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के कारण से चर्चा में आ चुकी है। तो वहीं एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से भी लाइमलाइट में बने हुए है। जी हां बीते कुछ दिनों में आपने देखा होगा कि अक्षरा सिंह के कई म्यूजिक वीडियोज रिलीज ही चुके है। इस बीच एक बार फिर भोजपुरिया क्वीन ने इंटरनेट पर हलचल और भी बढ़ा दी है। अक्षरा सिंह का एक म्यूजिक वीडियो 'जीजा जी दूरे से गोड़ लागी' भी सामने आ चुकी है, जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। बता दें कि ये गाना होली पर फिल्माया जा चुका है। 

अक्षरा सिंह का होली सॉन्ग हुआ रिलीज: बता दें कि इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे होली पर फोकस करने में लगे हुए है। खेसारी लाल यादव से पवन सिंह तक के होली सॉन्ग रिलीज कर दिए गए है। अब अक्षरा सिंह का होली सॉन्ग 'जीजा जी दूरे से गोड़ लागी' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में एक्टर विशाल सिंह के साथ जबरदस्त डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस देते दिखाई दे रहे है। दोनों का ये अंदाज सभी को खूब पसंद आ रहा है। गाने में अक्षरा सिंह की अदाएं इतनी कातिलाना है कि हर कोई जख्मी हो गया है। वीडियो में अक्षरा सिंह सलवार सूट में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। इस सॉन्ग को अबतक 5 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इसे 8 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया हैं।

 

अक्षरा सिंह की खूबसूरती पर फिदा है फैंस: खबरों का कहना है कि  भोजपुरी इंडस्ट्री और होली का गहरा नाता है। हर वर्ष होली के कई गाने रिलीज होते है, जिसे यूपी-बिहार के लोग बहुत पसंद करते हैं। वहीं अक्षरा सिंह के बारें में बात की जाए तो दिन ब दिन उनकी लोकप्रियता धड़ल्ले से बढ़ती ही चली जा रही है। अक्षरा सिंह अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। हर मुद्दे पर अभिनेत्री अपनी राय रखती हैं। इसके अलावा अक्षरा सिंह की खूबसूरती पर लाखों लोग फ़िदा हो चुके है। लोगों का मानना है कि अक्षरा सिंह हर मामले में बॉलीवुड से लेकर टीवी तक की एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर भी दे रही है। 

फैंस के इंतजार पर लगा ब्रेक, रिलीज हुआ फिल्म सेल्फी का नया गाना

पूरी हुई 'THE VACCINE WAR' की शूटिंग, जानिए कब होगी रिलीज

काजोल ने खोला अपनी 'गोरी स्किन' का राज, फोटो शेयर कर ट्रोलर्स को लगाई लताड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -