भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव ? निमंत्रण के लिए राहुल को कहा 'धन्यवाद'
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव ? निमंत्रण के लिए राहुल को कहा 'धन्यवाद'
Share:

लखनऊ: कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 9 दिनों के लम्बे ब्रेक के बाद कल यानि 3 जनवरी को उत्‍तर प्रदेश से फिर आरंभ हो रही है। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव को इस यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण मिला है या नहीं ? इस बात पर बीते कई दिनों से चर्चा चल रही थी। आज सोमवार (2 जनवरी) को एक ट्वीट के माध्यम से अखिलेश यादव ने खुद ही इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

अखिलेश यादव ने एक तरह से यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण मिलने की पुष्टि करते हुए राहुल गांधी को इसके लिए धन्‍यवाद दिया है। साथ ही उन्‍हें यात्रा के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं, मगर अखिलेश यात्रा में शामिल होंगे या नहीं इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सपा के पैड पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लिए लिखी एक चिट्ठी पोस्‍ट की।

इस चिट्ठी में अखिलेश यादव ने लिखा है कि, 'प्रिय राहुल जी, 'भारत जोड़ो यात्रा' में आमंत्रण के लिए धन्‍यवाद एवं 'भारत जोड़ो' की मुहिम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। भारत भौगोलिक विस्‍तार से अधिक एक भाव है, जिसमें प्रेम, अहिंसा, करुणा, सहयोग और सौहार्द ही वो सकारात्‍मक तत्‍व हैं, जो भारत को जोड़ते हैं। आशा है ये यात्रा हमारे देश की इसी समावेशी संस्‍कृति के संरक्षण के उद्देश्‍य से अपने लक्ष्‍य को प्राप्‍त करेगी। आपका अखिलेश।'

PG के पाठ्यक्रम में शामिल होंगी रामायण और गीता, मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री का ऐलान

भाजपा-कांग्रेस, सपा सभी पर एक साथ भड़की मायावती, जानिए क्या कहा ?

वसुंधरा राजे ने 1 नया जिला बनाया, अशोक गहलोत 6 बनाएँगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -