वसुंधरा राजे ने 1 नया जिला बनाया, अशोक गहलोत 6 बनाएँगे
वसुंधरा राजे ने 1 नया जिला बनाया, अशोक गहलोत 6 बनाएँगे
Share:

 

जयपुर: राजस्थान में नए जिले बनाने की मांग काफी समय होती रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यह मांग जल्द ही पूरे करने वाले है। ऐसे संकेत सीएम गहलोत ने गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव को दिए है। मंत्री यादव काफी समय से कोटपूतली को जिला बनाने की डिमांड करते रहे हैं। इस संबंध में सीएम गहलोत और मंत्री यादव के बीच CM आवास पर देर रात तक चर्चा हुई। राजेंद्र यादव को संकेत मिले हैं  विधानसभा के बजट सत्र में नए जिले बनाने की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। 

सीएम गहलोत के साथ लगभग एक घंटे तक बात हुई। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने मंत्री यादव कहा कि नए जिलों की संभावना का पता लगाने के लिए बनाई गई रामलुभाया कमेटी की आने में कुछ वक़्त लगेगा। कुछ और बातें है जो उसमें शामिल होनी है। बजट में गंभीरता से नए जिले बनाने की मांग पर विचार किया जाएगा। विधानसभा का बजट सत्र 23 जनवरी से आरम्भ होगा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत र आधा दर्जन नए जिलों का ऐलान कर सकती है, जिनमें कोटपूतली, बालोतरा, फलोदी, डीडवाना, ब्यावर और भिवाड़ी जैसे कस्बे शामिल हैं।

मुख्यमंत्री गहलोत के आश्ववासन के बाद गृह राज्यमंत्री राजेंद्र काफी आश्वस्त नज़र आए। चर्चा है कि मुख्यमंत्री ने मंत्री को बजट पर फोकस करने को कहा है। बता दें कि, मंत्री यादव कोटपूतली को जिला बनाने की मांग काफी समय से करते रहे हैं, कुछ दिनों पहले मंत्री यादव ने जिला नहीं बनाने की स्थिति में मंत्री और MLA पद से इस्तीफा देने की बात भी कही थी। हालांकि, यादव ने त्यागपत्र नहीं दिया था, मगर जानकारों का कहना है कि मंत्री यादव ने दबाव की रणनीति के तहत इस्तीफा देने की बात कही। मंत्री यादव गहलोत कैप के माने जाते हैं। कई बार MLA रहे है। इस बार गहलोत सरकार में मिनिस्टर बने है।

नए साल का जश्न मनाने जा रहे लड़कों के साथ हादसा, 2 की मौत, 1 घायल

राजस्थान: नए साल के जश्न में 111 करोड़ की शराब गटक गए लोग

छत्तीसगढ़ की सियासत में AAP की एंट्री, विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -