'बलात्कारी था अकबर, सुंदर लड़कियों को ले जाता था उठाकर...', राजस्थान के शिक्षा मंत्री का बयान
'बलात्कारी था अकबर, सुंदर लड़कियों को ले जाता था उठाकर...', राजस्थान के शिक्षा मंत्री का बयान
Share:

जयपुर: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का हाल ही में दिया एक बयान ख़बरों में बना हुआ है जिसमे उन्होंने अकबर को रेपिस्ट बताया है। उन्होंने कहा है कि अकबर लड़कियों को उठाकर ले जाता था। वह बलात्कारी था तथा इसलिए किताबों में अकबर के बारे में नहीं पढ़ाया जाना चाहिए। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आगे कहा, 'अकबर महान बिलकुल भी नहीं था। अकबर तो एक आक्रांता था, जो मीना बाजार लगाकर खूबसूरत महिलाओं एवं लड़कियों को उठाकर ले जाता था तथा फिर उनके साथ बलात्कार करता था। ऐसे बलात्कारियों को किताबों में पढ़ाए जाने की कोई आवश्यकता नहीं है।'

आगे मदन दिलावर ने कहा,'अकबर एक दुष्कर्मी था और दुष्कर्मी कभी महान नहीं हो सकता है। जिन लोगों ने भी पहले पुस्तकें लिखी हैं, उनकी मानसिकता गुलामी की रही होगी। इसलिए उन्होंने इसे पाठ्यक्रम में सम्मिलित कर दिया। मैं सभी की समीक्षा करा रहा हूं। इसके लिए एक कमेटी बना रहा हूं। यह कमेटी जानकारी देगी की किस स्थान पर इतिहास को तोड़-मरोड़कर दिखाया जा रहा है।'

बता दें कि इससे पहले भी मदन दिलावर के कई बयान ख़बरों में रह चुके हैं। कुछ वक़्त पहले ही शिक्षा मंत्री ने स्कूलों में ड्रेस कोड को लेकर सख्ती दिखाई दी। इस के चलते उन्होंने कहा था कि विद्यालयों में ड्रेस कोड निश्चित है, उसे ही पहन कर आना है। जो इन आदेशों को नहीं मानेगा तो सरकार को आदेश मनवाने भी आते हैं।

प्यार में जहर घुल गया! बड़े भाई को ज्यादा प्यार मिलने का शक, छोटे भाई ने ली जान

बीजेपी का गठबंधन भूल गई? कांग्रेस नेता दीक्षित का तीखा जवाब

हल्द्वानी में नोट बांटने वाले युवक का रहस्य, जांच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -