पंजाब में अकाली दल ने शुरु की चुनावी रैलियां, आप व कांग्रेस रही निशाने पर
पंजाब में अकाली दल ने शुरु की चुनावी रैलियां, आप व कांग्रेस रही निशाने पर
Share:

पटियाला: आगामी चुनाव के मद्देनजर पंजाब में तैयारियां शुरु हो गई है। इसी कड़ी में मंगलवार को सियासी रैलियों का दिन रहा। एक ओर काग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह भटिंडा में रैली कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर अकाली दल पटियाला में सद्भावना रैली कर रहे थे। रैली में राज्य के पूर्व व वर्तमान दोनो सीएम ने कहा कि पंजाब को उसका हक नही मिला है। और इसके लिए प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस व अन्य ताकतें पंजाब में खौफ का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रही है और इसी कारण सद्भावना रैली की शुरुआत की गई। दो-दो रैलियां एक साथ होने पर बादल ने कहा कि यह कांग्रेस के लिए बदले की भावना से नही की गई बल्कि यह पूर्व नियोजित थी। और यह रैली डायमंड मेडल की हकदार है। बादल ने कहा कि सद्भावना के लिए सबसे बड़ी कुर्बानी गुरु तेगबहादुर ने दी है। उन्ही से हमें इसकी सीख मिलती है। सिख देश की कुर्बानी के लिए तैयार रहते है। कांग्रेस के बारे में बादल ने कहा कि उनकी नीति है, फूट डालो राज करो।

सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस राज में पंजाब की उपेक्षा की गई। देश के लिए सबसे ज्यादा कुर्बानी अकालियों ने दी है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तोपों से हरमंदिर साहिब पर हमला करवाया। 1984 में सिखों का कत्लेआम किया गया। इसके बाद अब राहुल गांधी पंजाब का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे है। कांग्रेस को पंजाब की शांति बर्दास्त नही है। कैप्टन पर भी सीएम ने हमला किया। कैप्टन का काम केवल लोगो को डराना है। जनता जानती है कैप्टन ने कभी तिनका भी नही तोड़ा है।

सीएम ने सवाल पूछते हुए कहा कि कैप्टन ने पटियाला के लिए कौन सा काम किया है। सीएम ने आप पर भी हमला किया और कहा कि आप पार्टी अब बिल से बाहर आ गई है। केजरीवाल पंजाब का सीएम बनना चाहते है। दिल्ली में उनके पास कोई पावर नही है औऱ अब वो यहां अपनी मनमानी चलाना चाहते है। आप पार्टी फ्रॉड है।

सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार विज्ञापनों पर 20 करोड़ खर्च करती है और आप सरकार दिल्ली में 500 करोड़ रुपए खर्च करती है। इस रैली में उन्होने बादल सरकार की उपलब्धिया भी गिनवाई। रैली से पहले रोड शो भी हुआ। रैली स्थल पर जमा भीड़ को देखकर अकाली दल के नेता बेहद खुश नजर आए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -