पति अभिषेक को निहारती नजर आई ऐश्वर्या राय, वीडियो देखकर ख़ुशी से झूमे फैंस
पति अभिषेक को निहारती नजर आई ऐश्वर्या राय, वीडियो देखकर ख़ुशी से झूमे फैंस
Share:

धीरु भाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या भी बेटी आराध्या की परफॉर्मेंस ने सभी का दिल जीत लिया। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या भी बेटी को सपोर्ट करने के लिए एनुअल डे फंक्शन में साथ पहुंचे थे। आराध्या के स्कूल फंक्शन से अभिषेक और ऐश्वर्या का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक को निहारती दिखाई दे रही हैं। 

तत्पश्चात, उन्हें अभिषेक का हाथ पकड़कर फंक्शन में एंट्री करते भी देखा गया। ऐश्वर्या और अभिषेक की केमिस्ट्री ने इनके प्रशंसकों का दिन बना दिया। आराध्या के स्कूल फंक्शन में अभिषेक-ऐश्वर्या को साथ देखकर एक शख्स ने कहा- गजब जोड़ी है। दूसरे ने लिखा- यही प्यार है। किसी ने लिखा- बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी है। 

वहीं कई सारे प्रशंसकों ने कहा कि ऐश्वर्या-अभिषेक की जोड़ी को किसी की नजर नहीं लगनी चाहिए। इनमें से कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने वीडियो में हार्ट इमोजी साझा करके कपल पर प्यार लुटाया। वही एक तरफ ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच अनबन की खबरें आ रही थीं। दूसरी तरफ कपल ने साथ आकर बता दिया कि इनके रिश्ते में किसी प्रकार की खटास नहीं है। सोशल मीडिया पर दोनों के कई वीडियो वायरल हो रहे है जिस पर फैंस तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है। 

'मैं मैरिड एक्स गर्लफ्रेंड से दूर रहता हूं', ऐश्वर्या राय को लेकर बोले सलमान खान!

स्कूल फंक्शन में कुछ इस अवतार में नजर आए तैमूर, वीडियो बनाती नजर आई माँ करीना

विक्की कौशल ने चुपके से पत्नी कैटरीना का बना दिया ऐसा वीडियो, देखकर फैंस के साथ स्टार्स भी हुए लोटपोट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -