एयर इंडिया की फ्लाइट में किसने ने मचाया आतंक ?
एयर इंडिया की फ्लाइट में किसने ने मचाया आतंक ?
Share:

नई दिल्ली : एयर इंडिया की प्लेन में पिछले चार दिनों से एक चूहा आतंक मचा रहा है और अब तक इसे निकाला नहीं जा सका है। इस चूहे के कारण मेलबर्न-दिल्ली की फ्लाइट के सिंगापुर डायवर्ट करना पड़ा। फ्लाइट तो दिल्ली वापस आ गई, लेकिन चूहा अब तक बाहर नहीं आया है। प्लेन मुंबई में है और चूहा पकड़ने वाली टीम को बुलाया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि बुधवार से रेगुलर फ्लाइट शुरु कर दी जाएगी। जहां चूहा दिखेगा वहीं से फ्लाइट को डायवर्ट कर लिया जाएगा। शनिवार को फ्लाइट में चूहा एक पैसेंजर को दिखी थी। AI के एक ऑफिशियल के मुताबिक, 'एयरक्राफ्ट VT-ANV को सिंगापुर ले जाने के बाद सभी पैसेंजर्स को उतार दिया गया।

प्लेन को चांगी एयरपोर्ट के एक रिमोट स्थान पर ले जाया गया। वहां लोकल पेस्ट कंट्रोलर को बुलाया गया। पेस्ट कंट्रोलर टीम के दो लोग 8 घंटे की मशक्कत के बाद भी चूहे को पकड़ नहीं पाए। दिल्ली से फ्लाइट को दुबई जाना था, लेकिन मंगलवार को इसे मुंबई एयरक्राफ्ट ले जाया गया। यहां भी चूहे को निकालने की कोशिश जारी है। एक हाइटेक फ्लाइट में चूहे की मौजूदगी बड़ी समस्या है, वो वायर्स को काट सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -