अरविंद केजरीवाल के एक और 'झूठ' का पर्दाफाश.., अहमदाबाद पुलिस ने सरेआम खोली पोल
अरविंद केजरीवाल के एक और 'झूठ' का पर्दाफाश.., अहमदाबाद पुलिस ने सरेआम खोली पोल
Share:

अहमदाबाद: आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के गुजरात दौरे से पहले पार्टी के कार्यालय में छापेमारी के दावे को अहमदाबाद पुलिस ने सिरे से नकार दिया है। अहमदाबाद पुलिस ने सोमवार (12 सितंबर, 2022) को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि AAP के दफ्तर पर पुलिस ने कोई छापेमारी नहीं की।

 

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, 'कल आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर अहमदाबाद शहर पुलिस द्वारा रेड करने में आई, ऐसा समाचार सोशल मीडिया से ज्ञात हुआ है। इस प्रकार का कोई रेड अहमदाबाद शहर पुलिस के द्वारा करने में नहीं आई है।' दरअसल, सीएम केजरीवाल के रविवार (11 सितंबर 2022) शाम गुजरात पहुँचते ही AAP के नेता इसुदान गढ़वी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि ‘AAP’ के कार्यालय पर गुजरात पुलिस ने छपा मारा है। गढ़वी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, 'केजरीवाल जी के अहमदाबाद पहुँचते ही आम आदमी पार्टी के अहमदाबाद ऑफ़िस पर गुजरात पुलिस की रेड। दो घंटे तलाशी लेकर चले गए। कुछ नहीं मिला। बोले फिर आएँगे।' इसके बाद अपने नेता के ट्वीट को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने बिना सच्चाई जाने भाजपा पर निशाना साध दिया।

 

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए दावा किया कि, 'गुजरात की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है। AAP के पक्ष में गुजरात में आँधी चल रही है। दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी रेड करनी शुरू कर दी। दिल्ली में कुछ नहीं मिला, गुजरात में भी कुछ नहीं मिला। हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोग हैं।' 

 

बता दें कि इससे पहले भी कई बार केजरीवाल के दावे फर्जी निकले हैं। जिसमे सबसे बड़ा झूठ वो है, जब सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों को खरीदने के आरोप लगाए थे। लेकिन AAP के ही नेताओं ने केजरीवाल के झूठ का भांडाफोड़ कर दिया था। दरअसल, योगेंद्र यादव और परमजीत कात्याल ने बताया था कि, केजरीवाल ने खुद ही अपने नेताओं को भाजपा नेता नितिन गडकरी और अरुण जेटली के नाम से फोन लगवाए थे और फिर खुद ही भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगा दिया था। केजरीवाल के कहने पर जिन लोगों ने AAP नेताओं को भाजपा नेता बनकर फ़ोन लगाए थे, उनमे परमजीत कत्याल भी शामिल थे। लेकिन जब उन्हें केजरीवाल के इस झूठ का पता चला, तो उन्होंने AAP छोड़ दी। 

भारत-विरोधी से मेलजोल और क्रांतिकारियों के कार्यक्रम से दूरी.. क्या ऐसे भारत को 'जोड़ेंगे' राहुल गांधी ?

1000 DTC बसें खरीदने में केजरीवाल सरकार ने किया घोटाला ? अब CBI करेगी जांच

लड़कियों और आदिवासियों के लिए 'नरक' बना झारखंड.., अब स्कूल में भी बच्चियां सुरक्षित नहीं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -