'मैं नेपोटिज्म का प्रोडक्ट हूं', इस एक्टर ने दिया बड़ा बयान
'मैं नेपोटिज्म का प्रोडक्ट हूं', इस एक्टर ने दिया बड़ा बयान
Share:

बॉलीवुड अभिनेता अहान शेट्टी एक भारतीय फिल्‍म एक्टर हैं। अहान शेट्टी दिग्‍गज बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे हैं। उनकी बहन आथिया शेट्टी भी फिल्‍मी दुनिया में सक्रिय हैं। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने पहले ही बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी है तथा बेटे अहान ने 2018 की तेलुगु फिल्म "आरएक्स 100" के हिंदी रीमेक से अपनी शुरुआत की। मिलन लुथरिया के डायरेक्शन का फिल्म टाइटल "तड़प" है और इसमें तारा सुतारिया अहान के साथ दिखाई दी हैं।

वही अपने एक इंटरव्यू में अहान शेट्टी ने कहा था कि वह फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनकर खुश हैं तथा अपनी पहचान बनाने के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी फिल्म तड़प से बॉलीवुड में अपने करियर का आरम्भ किया है। अहान ने नेपोटिज्म के बारे में भी बात की थी। अहान ने कहा था कि वह इस बात से सहमत हैं कि वह नेपोटिज्म का हिस्सा हैं।

अहान ने कहा, 'जब नेपोटिज्म की बात आती है, तो मैं इसे स्वीकार करता हूं। मैं नेपोटिज्म का प्रोडक्ट हूं। मेरे पिता एक अभिनेता हैं। मैं हमेशा से एक अभिनेता बनना चाहता था और हां हमारे लिए ये आसान है। मैं इस बात से बिल्कुल भी मना नहीं कर रहा हूं। मगर आखिरी में, सभी को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। इस इंडस्ट्री में होने के लिए आपको सच में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनकर बहुत खुश एवं सम्मानित महसूस करता हूं। मैं इसका लाभ नहीं उठाना चाहता। इसलिए मैं केवल कड़ी मेहनत कर रहा हूं।'  

बर्थडे पार्टी में एक साथ स्पॉट किए गए ये स्टार किड

आज पूरी दुनिया देखेगी किंग खान का जलवा, जानिए क्या है मामला

आर्यन और कृति ने पंजाब में सेलिब्रेट की लोहड़ी, वायरल हुआ वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -