आज पूरी दुनिया देखेगी किंग खान का जलवा, जानिए क्या है मामला
आज पूरी दुनिया देखेगी किंग खान का जलवा, जानिए क्या है मामला
Share:

इन दिनों सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी आने वाली मूवी पठान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में मूवी का ट्रेलर लॉन्च हुआ था जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। शाहरुख लगातार मूवी का प्रोमोशन भी कर रहे हैं। FIFA वर्ल्ड कप (कतर) में मूवी का प्रोमोशन करने के बाद अब दुबई के आइकॉनिक बुर्ज खलीफा पर मूवी के ट्रेलर की स्क्रीनिंग होने वाली है। 

14 जनवरी को बुर्ज खलीफा पर 'पठान' ट्रेलर की स्क्रीनिंग: शुक्रवार को शाहरुख इंटरनेशनल लीग T20 के लिए दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंच गए थे। जहां उन्होंने जमकर फिल्म का प्रोमोशन भी करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान शाहरुख ने फैंस के लिए अपना आइकॉनिक डायलॉग “पार्टी ‘पठान’ के घर में रखोगे … तो मेहमान नवाजी के लिए ‘पठान’ तो आयेगा, और साथ में पटाखे भी लायेगा.” सुनाकर फैंस पर प्यार बरसाया। इस इवेंट में शाहरुख के अलावा सिंगर जेसन डेरुलो, रैपर बादशाह और ‘पठान’ निर्देशक सिद्धार्थ आनंद जैसी कई अन्य हस्तियां भी इस इवेंट में मौजूद थीं।

 

अब जब किंग खान दुबई में है, 14 जनवरी को बुर्ज खलीफा पर पठान के ट्रेलर की स्क्रीनिंग देखने  के लिए मिलने वाली है। इस बात की जानकारी यशराज फिल्म्स के ट्वीटर अकाउंट से दी गई है। जिसमें लिखा है- '14 जनवरी को बुर्ज खलीफा पर Pathaan Trailer देखें।' बता दें शाहरुख खान फिल्म पठान से चार साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाले है। ये फिल्म 25 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य किरादर में दिखाई देने वाले है। 

गौतम अडानी ने फिर पलटी बाज़ी, टॉप-10 अरबपतियों की सूची में इस स्थान पर पहुंचे

हरियाणा में 21 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, सर्दियां की छुट्टियां बढ़ीं

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी भोगी और उत्तरायण पर्व की शुभकामनाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -