दो गर्लफ्रेंड के चक्कर में बावला हुआ पति, गर्भवती पत्नी का कटा गला
दो गर्लफ्रेंड के चक्कर में बावला हुआ पति, गर्भवती पत्नी का कटा गला
Share:

आगरा: ताजनगरी से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के प्यार में अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में मिली जानकारी के तहत युवक ने शराब के नशे में अपनी गर्भवती पत्नी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। वहीं उसके बाद हत्यारा सुबह तक पत्नी की लाश के पास ही बैठा रहा। जब सुबह परिजनों को जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी और उसके बाद हत्यारे को पकड़ा गया।

इस मामले में मिली जानकारी के तहत छह माह पहले ही युवक की शादी हुई थी। इस मामले में आरोपी के पिता का कहना है कि उन्होंने मर्डर के बाद बेटे के साथ दो लड़कियों को देखा। पुलिस ने उन्हें पकड़ भी लिया है। मिली जानकारी के तहत आगरा के थाना न्यू आगरा अंतर्गत नगला हवेली में रिटायर्ड शिक्षक अपने बच्चों के साथ रहते हैं। वही उनके बेटे उपेंद्र उर्फ उमंग चौधरी की शादी बीते 11 दिसबंर को प्रीति से हुई थी। उमंग दयालबाग में कार वॉश सेंटर का संचालक है। हालाँकि बीती रात उमंग शराब के नशे में घर गया और इसके बाद वह अपनी प्रेमिका से बात करने लगा। जब इसको लेकर उसकी पत्नी ने विरोध किया तो उमंग ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। वहीं इसके बाद वह लाश के पास ही बैठा रहा। इस मामले में परिजनों का कहना है, 'प्रीति ढाई माह की गर्भवती थी। उसके और उमंग के बीच में काफी समय से झगड़े हो रहे थे।'

वहीं दूसरी तरफ इस मामले को लेकर एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि, 'परिजनों के द्वारा महिला की हत्या की सूचना मिली थी। हत्या धारदार हथियार से की गई थी।' इस मामले में मृतका के पति पर पुलिस को शक है और उसे हिरासत में लिया गया। उसके बाद आरोपी के पिता साहब सिंह ने जानकारी दी सुबह जब वो ऊपर के कमरे से नीचे आए तो बेटे के कपड़ों पर खून लगा था। इसी के साथ बहू की लाश पड़ी हुई थी। उस समय दो लड़कियां भी कमरे में थीं।

हालाँकि पुलिस के द्वारा उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है लेकिन पुलिस ने अभी लड़कियां के हत्या में शामिल होने की जानकारी नहीं दी। कहा जा रहा है पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उपेंद्र उर्फ उमंग ने बहाने बनाए और सख्ती करने पर उसने बताया कि उसकी दो गर्लफ्रेंड हैं और उनके चक्कर में पत्नी से झगड़ा होता था। गर्लफ्रेंड के लिए ही उसने नशे की हालत में पत्नी की हत्या कर दी।

60 की उम्र में 48 की महिला संग हुआ प्यार, ब्रेकअप के बाद फेंका तेजाब

ससुर के प्यार में डूबी बहू, पति और 2 बच्चों को छोड़ हुई फरार

कुत्‍तों से डरी छात्रा को रास्‍ता दिखाने के बहाने ले गया युवक और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -