द वैक्सीन वॉर के बाद अब 'महाभारत' पर फिल्म बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री, पोस्टर शेयर कर किया ऐलान
द वैक्सीन वॉर के बाद अब 'महाभारत' पर फिल्म बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री, पोस्टर शेयर कर किया ऐलान
Share:

जाने माने मशहूर फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने उनकी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। विवेक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस बात की खबर दी है कि उनकी आगामी फिल्म का नाम 'पर्व' होगा, जो महाभारत पर आधारित होगी। विवेक ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के साथ एक फोटो और एक वीडियो साझा किया है। एक तरफ जहां प्रशंसक इस खबर से उत्साहित हैं तो दूसरी तरफ विवेक को खूब ट्रोल कर रहे हैं।

ट्वीट करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, 'बड़ा ऐलान- महाभारत इतिहास है या फिर माइथोलॉजी? हम आईएम बुद्धा के लोग ईश्वर के शुक्र गुजार हैं कि हम पद्म भूषण डॉ. एसएल भैरप्पा की मॉर्डन क्लासिक- पर्व-एन एपिक टेल ऑफ धर्म बना रहे। एक कारण है कि आखिर क्यों पर्व को मास्टरपीस का मास्टरपीस कहा जाता है।' इस फिल्म को पल्लवी जोशी प्रोड्यूस करेंगी।
 
गौरतलब है कि विवेक अग्निहोत्री की अंतिम रिलीज फिल्म द वैक्सीन वॉर है, जिसका जिक्र पीएम नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। इससे पहले विवेक अग्निहोत्री द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों के लिए ख़बरों में रहे हैं। विवेक को फिल्म द कश्मीर फाइल्स से फेम प्राप्त हुआ तथा उनकी फिल्म ने बहुत जबरदस्त कलेक्शन किया था। 

 

रामायण में रावण बनने के लिए 150 करोड़ रुपये फीस ले रहा है साउथ का ये मशहूर एक्टर!

अनिल कपूर ने प्रोफाइल फोटो के साथ डिलीट की पोस्ट, देखकर फैंस के साथ बेटी सोनम को भी लगा झटका

आमिर खान के घर पर चलेगा बुलडोजर, जानिए क्यों?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -