श्रद्धा हत्याकांड के बाद इस मामले ने उड़ाई पुलिस की नींद, ऐसी हालत में मिली एक और लड़की की लाश
श्रद्धा हत्याकांड के बाद इस मामले ने उड़ाई पुलिस की नींद, ऐसी हालत में मिली एक और लड़की की लाश
Share:

मथुरा: देश के सबसे राज्य उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना राया इलाके के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के समीप शुक्रवार प्रातः सूटकेस में एक लड़की का शव मिलने से हंगामा मच गया। लड़की के सीने में गोली मारकर उसका क़त्ल किया गया है। शरीर पर चोट के कई निशान हैं जिससे लग रहा है कि हत्या से पहले लड़की ने स्वयं को बचाने का काफी प्रयास किया। इतना तय है कि ये हत्या कहीं और की गई फिर शव को लाल कलर के ट्रॉली बैग में एक पॉलिथीन में बंद कर यहां लाकर फेंक दिया गया। 

वही यह लड़की कौन है तथा कहां की रहने वाली है, इसका अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की तहकीकात आरम्भ कर दी है। दरअसल, एक्सप्रेस-वे पर राया कट की सर्विस रोड पर दोपहर में कुछ श्रमिकों ने झाड़ियों में लाल रंग का सूटकेस देखा। नया ट्रॉली बैग देखकर श्रमिकों को लगा कि किसी कार की डिग्गी से गिर गया होगा मगर, जब पास जाकर देखा तो उसमें से खून रिस रहा था। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉली सूटकेस को खोलकर देखा तो उसमें लड़की का शव देखकर क्षेत्र में हडकंप मच गया। लड़की के सीने में गोली मारकर क़त्ल किया गया है। लड़की शरीर में कई जगह चोटों के निशान मिले हैं। सूचना पर सीओ महावन आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है।

वही बैग में लाश प्राप्त होने की खबर क्षेत्रीय पुलिस ने अपने उच्च अफसरों को दी है। लाश की फोटो जिले के सभी थानों के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी भेजी गई है। लड़की की आयु 21-22 के लगभग है। लड़की का रंग गोरा है तथा लंबे काले बाल है। सलेटी कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है जिस पर लेजी डेज लिखा हुआ है। नीले कलर की सफेद रंग की पत्तीदार प्लाजो पहने हुए है। इसके अतिरिक्त बाएं हाथ पर लाल कलावा काला धागा, लाल सफेद बैगनी रंग की साड़ी, पैरों के नाखूनों पर हरे रंग की नेल पेंट लगी हुई है। उसके चेहरे पर खून के निशान बने हुए है। वही अब पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।

प्रेम-प्रसंग में होश उड़ा देने वाली सजा, हाथ-पैर काटकर फेंका

युवती के प्यार में 8 साल के बेटे को छोड़कर भाग गई महिला, जेंडर चेंज भी करा लिया

फिल्मी स्टाइल में हथियारों से बदमाशों ने परिवार को बनाया अपना शिकार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -