छत्तीसगढ़ में हार के बाद कांग्रेस नेता ने बघेल पर उठाए ये गंभीर सवाल
छत्तीसगढ़ में हार के बाद कांग्रेस नेता ने बघेल पर उठाए ये गंभीर सवाल
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की पराजय के पश्चात् अब पार्टी में अंतर्कलह सामने आने लगी है। प्रदेश में मंत्री रहे जय सिंह अग्रवाल ने शुक्रवार को निवर्तमान सीएम भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए दावा किया कि सत्ता केंद्रीकृत हो गई थी तथा मंत्रियों को 5 वर्षों के शासनकाल के चलते अधिकार नहीं दिए गए। जय सिंह अग्रवाल, भूपेश बघेल कैबिनेट के उन नौ मंत्रियों में सम्मिलित हैं, जिन्हें हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है। अग्रवाल ने शुक्रवार को कोरबा में मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए यह भी दावा किया कि कांग्रेस सरकार 2018 में मिले जनादेश का सम्मान नहीं कर सकी।

छत्तीसगढ़ चुनाव में सत्ताधारी दल कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। इस चुनाव में बीजेपी ने 90 में से 54 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है। वहीं प्रदेश में 2018 में 68 सीटें जीतने वाली कांग्रेस इस बार सिर्फ 35 सीटों पर ही सिमट गई। प्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) एक सीट जीतने में सफल रही। अग्रवाल ने कहा कि 2018 में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष (भूपेश) बघेल साहब, तत्कालीन विपक्ष के नेता (टीएस) सिंहदेव जी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा था, मगर इस बार चुनाव केंद्रीकृत हो गया था। उन्होंने कहा कि 5 वर्षों में सरकार की तरफ से कई काम किए गए। कुछ काम शेष भी थे। हमारी सरकार उस जनादेश का सम्मान नहीं कर सकी जो हमें (2018 में) मिला था। मंत्रियों को जो अधिकार मिलने चाहिए थे, वह नहीं मिले। पूरे 5 वर्षों तक सत्ता केंद्रीकृत रही और कुछ चुनिंदा लोगों के हाथ में रही और खींचतान का माहौल कायम रहा।

वही किसानों पर पार्टी के फोकस पर सवाल उठाते हुए अग्रवाल ने कहा कि कोरबा सहित शहरी सीटों पर पार्टी पिछड़ गई, क्योंकि सरकार ने किसानों पर अधिक ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि हमारे मुखिया (मुख्यमंत्री) को विश्वास था कि हम ग्रामीण क्षेत्रों में सभी सीटें जीतेंगे और शहरी सीटों की ज्यादा आवश्यकता नहीं होगी। कोरबा विधानसभा सीट से विधायक रहे जय सिंह अग्रवाल ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने विकास कार्यों को बाधित किया तथा कोरबा जिले में अपराध को पनपने दिया। उन्होंने कोरबा में पदस्थ जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों का नाम लेते हुए उन पर इस प्रकार के कृत्य में सम्मिलित होने का आरोप लगाया।

अग्रवाल ने कहा कि उन सर्वे (जिनके आधार पर प्रत्याशियों का चयन किया गया था) पर कभी चर्चा नहीं की गई। मैंने कोरबा पर संशोधित रिपोर्ट सीएम बघेल को सौंपी थी तथा कहा था कि आपने जो सर्वे कराया है, वह गलत है। यदि उन्होंने वास्तविक सर्वे किया होता, तो मुझे लगता है कि हमारी पार्टी और सरकार को (चुनावों के संभावित नतीजे) पता चल गया होता। प्रदेश में पार्टी की हार के बाद कांग्रेस नेताओं के अलग-अलग बयान आ रहे हैं। पार्टी के पूर्व MLA बृहस्पत सिंह ने भी पार्टी के कुछ नेताओं पर अपने कार्यों से कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। 

77 वर्ष की हुईं सोनिया गांधी ! पीएम मोदी सहित दिग्गज कांग्रेस नेताओं ने दी शुभकामनाएं

मां को बाथरूम में बंद कर शख्स ने मुंह में रख लिया सुतली बम और लगा ली आग, मामला जानकर काँप उठेगी रूह

भारत में इस्लामिक स्टेट, इरादे खतरनाक ! कर्नाटक-महाराष्ट्र के 41 ठिकानों पर NIA की रेड, 15 संदिग्ध गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -