मंदिर, मस्जिद, चर्च के बाद अब वाहेगुरु की शरण में राहुल गाँधी, कल से पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा
मंदिर, मस्जिद, चर्च के बाद अब वाहेगुरु की शरण में राहुल गाँधी, कल से पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा
Share:

चंडीगढ़: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार (11 जनवरी) से पंजाब में प्रवेश कर जाएगी। इससे पहले पार्टी के लोकसभा सांसद राहुल गांधी अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर जाकर मत्था टेकेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी पूर्व आर्मी जनरल दीपक कपूर की छवि धूमिल करने के आरोप लगाए।

जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए बताया है कि, 'भारत जोड़ो यात्रा का 116वां दिन हरियाणा के अम्बाला में पूरा हुआ। बुधवार को सुबह पंजाब में यह यात्रा शुरू होगी। अमृतसर में पवित्र स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद यात्रा शुरू करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।' उन्होंने यह भी बताया कि राहुल गांधी आज स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने जाएंगे, इसलिए मंगलवार दोपहर बाद पदयात्रा नहीं होगी। बता दें कि, इससे पहले राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान मंदिर, चर्च और मस्जिद जा चुके हैं। 

बता दें कि, पंजाब में कांग्रेस ने हाल ही में सत्ता गंवाई है। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने कांग्रेस को बुरी तरह पराजित किया था। बताया जा रहा था कि पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच की तनातनी इस शिकस्त की बड़ी वजह बनी। इसके अलावा पार्टी आंतरिक कलह से भी जूझती रही।

ऑस्ट्रेलिया में आतंकी संगठन SFJ ने किया इंदिरा गांधी के कातिलों का महिमामंडन, सड़कों पर उतरे खालिस्तानी

'जिस पॉवर प्रोजेक्ट पर उठ रही उंगलियां, उस पर...', जोशीमठ जा रहीं उमा भारती का आया बड़ा बयान

गंगा में समाहित हुईं पीएम मोदी की माँ हीराबा की अस्थियां, हरिद्वार पहुंचे थे भाई पंकज मोदी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -