शनि शिंगणापुर के बाद अब श्री महालक्ष्मी मंदिर में प्रवेश करेगी महिलाए
शनि शिंगणापुर के बाद अब श्री महालक्ष्मी मंदिर में प्रवेश करेगी महिलाए
Share:

अहमदनगर : महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित शनि शिंगणापुर मंदिर में शुक्रवार को 400 वर्ष प्राचीन परंपरा टूट गई। दरअसल इन महिलाओं ने मंदिर के चबूतरे पर पूजन - अर्चन किया। इस दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंधन किए गए थे। हालांकि शनि शिंगणापुर मंदिर में चबूतरे पर चढ़कर पूजन करने की अनुमति न्यायालय द्वारा मिलने के बाद महिलाओं और पुरूषों के चबूतरे पर चढ़कर पूजन प्रारंभ हो गए। 

भूमाता ब्रिगेड द्वारा यह कहा गया है कि वे अन्य मंदिरों में भी महिलाओं को प्रवेश की अनुमति दिलवाऐंगी। दरअसल अन्य कुछ ऐसे मंदिर भी हैं जहां महिलाओं में प्रवेश वर्जित है। उनका कहना था कि 13 अप्रैल का कोल्हापुर के श्री महालक्ष्मी मंदिर में वे लोग प्रवेश हेतु संघर्ष करेंगी। 

शनि शिंगणापुर मंदिर ट्रस्ट ने प्रातः के समय यह घोषणा की कि महिलाओं को पूजन करने से वे नहीं रोक पाऐंगे। दरअसल शनि शिंगणापुर मंदिर में 400 वर्ष के इतिहास में ऐसा हुआ है कि महिलाओं को पूजन करने की अनुमति मिल गई है।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व मुंबई उच्च न्यायालय ने अपना निर्णय सुनाया। दरअसल मंदिर ट्रस्ट महिलाओं को पूजन करने के अधिकार के विरूद्ध अड़ा रहा। इस ट्रस्ट ने स्वयं तृप्ति देसाई को मंदिर में पूजन करने के लिए आमंत्रित भी किया। यही नहीं अन्य मंदिरों में भी महिलाओं को प्रवेश न दिए जाने को लेकर अपना आंदेलन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अन्य मंदिरों में प्रवेश दिया जाना चाहिए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -