'हत्या करने के बाद काटा गुप्तांग, जीभ निकाली और...', BJP नेता के ‘पुजारी’ भाई की हुई निर्मम हत्या, शव देख काँप उठी लोगों की रूह
'हत्या करने के बाद काटा गुप्तांग, जीभ निकाली और...', BJP नेता के ‘पुजारी’ भाई की हुई निर्मम हत्या, शव देख काँप उठी लोगों की रूह
Share:

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज से एक पुजारी की निर्मम हत्या की घटना सामने आई है। उसका क़त्ल गोली मार कर किया गया तथा शव को भी क्षत-विक्षत कर दिया गया। आरोपियों ने पुजारी की आँखे निकाल ली, गुप्तांग और जीभ काट दिए तथा शव को झाड़ियों में फेंक दिया। प्राप्त रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिला गोपालगंज के थाना दानापुर के मांझा गाँव के रहने वाले मनोज कुमार अपने गाँव में ही बने मंदिर में पूजा करते थे। वह यहाँ के पुजारी थे तथा यहीं रहते थे। वह 11 दिसम्बर, 2023 की शाम से गायब थे। पुलिस को भी इस मामले की खबर दी गई थी मगर पुलिस उन्हें सप्ताह भर तक नहीं ढूँढ पाई तथा खानापूर्ति करती रही।

आसपास के CCTV कैमरों की जाँच करने से पता चला था कि वह रात 12 बजे मंदिर का कमरा बंद करके बाहर निकले थे तथा इसके पश्चात् गायब हो गए। मनोज कुमार के भाई अशोक कुमार साह बीजेपी के मंडल अध्यक्ष और गाँव के पूर्व मुखिया हैं। मनोज कुमार के गायब होने के पश्चात् जब पुलिस को इसकी खबर दी गई तो उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया और तकरीबन एक हफ्ते तक हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। 16 दिसम्बर, 2023 को मनोज कुमार शव गाँव के पास ही झाड़ियों में पड़ा मिला।

मनोज कुमार के शव के साथ बहुत बर्बरता की गई थी। मनोज कुमार को गर्दन के पास गोली मारी गई थी। उनकी आँखे निकाल ली गई थी ततः गुप्तांग को काट दिया गया था। शव पर और भी मारपीट के निशान थे। शव मिलने के पश्चात् ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गांव के लोगों ने पुलिस की इस नाकमै पर गोपालगंज से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 27 जाम कर दिया। कुछ आक्रोशित गांव के लोगों ने आगजनी एवं पथराव भी किया। पुलिस ने इस भीड़ को शांत करने के लिए लाठीचार्ज एवं हवाई गोलीबारी की। आक्रोशित ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की माँग कर रहे थे। गोपालगंज पुलिस ने इस मामले में कहा है कि इस मामले में CCTV के आधार पर कुछ तथ्य स्थापित कर लिए गए हैं। इस मामले की तहकीकात के लिए एक पुलिस अफसर के नेतृत्व में विशेष जाँच टीम (SIT) का गठन किया गया है। इससे पहले भी जुलाई 2023 में बिहार से एक पुजारी की हत्या की खबर सामने आई थी जिसे बिहार पुलिस ने हार्ट अटैक बताया था।

बिहार में अपराध निरंतर बढ़ रहा है। बिहार की नीतीश सरकार कानून व्यवस्था के मामले नाकाम रही है। हाल ही में आई राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट बताती है कि साल 2021 की तुलना में साल 2022 में बिहार में 23 प्रतिशत ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। साल 2022 में अपराध के 3.47 लाख मामले दर्ज हुए हैं जो कि 2021 के चलते 2.82 लाख थे। वहीं वर्ष 2021 के चलते राज्य में हत्या के 2799 मामले सामने आए थे जो कि वर्ष 2022 में बढ़कर 2930 हो चुके हैं।

'बिहार में शराब जो भी पियेगा, पकड़ा जाएगा...', दरभंगा शराब पार्टी पर बोले JDU प्रवक्ता

बलि प्रथा रोक पर छिड़ी जंग, आपस में भिड़े श्यामा माई मंदिर परिसर के समर्थक और विरोधी

पेपर लीक के लिए SIT, अपराध के लिए एन्टी गैंगस्टर टास्क फोर्स ! राजस्थान में ताबड़तोड़ एक्शन, हवाई सफर में भी काम करते दिखे सीएम शर्मा

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -