अर्जुन रामपाल के बाद उनकी बहन को NCB ने भेजा समन, आज हो सकती है पूछताछ
अर्जुन रामपाल के बाद उनकी बहन को NCB ने भेजा समन, आज हो सकती है पूछताछ
Share:

बॉलीवुड ड्रग्स केस में NCB की पड़ताल अब भी चल रही है। इसी दौरान बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की मुसीबतें और भी तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में अभिनेता ने  दोबारा NCB के सामने पेश हुए थे, जहां उन्हें तीखे सवालों से रूबरू होना पड़ा। वहीं अब अभिनेता की बहन को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार NCB ने समन जारी कर अर्जुन की बहन को पूछताछ के लिए बुलाया है। इतना ही नहीं अर्जुन रामपाल के घर से हाल ही में कुछ बैन दवाइयां भी पाई गई है। जिसके बारे में NCB के सामने बताते हुए अभिनेता ने कहा था कि छापेमारी में बरामद हुई दवाई उनके कुत्ते को वेटर्निटी डॉक्टर के द्वारा प्रिस्क्राइब की गई थी और दूसरी टेबलेट SOS दवा उनकी बहन anxiety के लिए दिल्ली के मनोचिकित्सक डॉक्टर द्वारा प्रिस्क्राइब की गई है। अर्जुन के इसी इन्फॉर्मेशन के आधार पर NCB ने उनकी बहन को पूछताछ के लिए बुलाया है।

जानकारी के लिए हम बता दें कि NCB को छापेमारी के बीच 2 तरह के टेबलेट्स बरामद हुए थे एक Ultracet tablet यह वो प्रिस्क्राइब दवा है जो बहुत अधिक दर्द के दौरान उपयोग की जाती है जिसके 2 प्रकार होते है tramadol और acetaminoph जिसके अंदर 15 टेबलेट्स आते है इस छापेमारी के दौरान कुल 4 टेबलेट्स बरामद हुए थे। जंहा इस बारें में अर्जुन रामपाल से NCB ने 2 बार बुलाकर ड्रग सिंडिकेट के केस में पूछताछ कर चुकी है। NCB से मिली रिपोर्ट्स के अनुसार NCB को अर्जुन ने बताया है कि उनकी लिविंग पार्टनर गेब्रियला के भाई अगिलसलियोस जिस अर्जुन के बारे में बात कर रहा चैट्स में वो अर्जुन रामपाल नहीं है।

NCB ने 9 नवंबर को अभिनेता अर्जुन रामपाल के मुंबई स्थित घर पर ड्रग्स केस में छापेमारी की थी। इस छापेमारी में अर्जुन रामपाल के घर से बैन मेडिसिन पाई गई थी। इसके उपरांत से एक्टर NCB की रडार पर आ गए हैं। इस मेडिसिन का नाम 'Clonazepam' है। जिसके लिए डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन की आवश्यकता होती है। हालांकि अर्जुन से जब NCB ने पहली पूछताछ की थी। तभी अर्जुन ने उन्हें प्रिस्क्रिप्शन सौंप दिया था।

न्यायमूर्ति अरुप कुमार गोस्वामी ने आज उच्च न्यायालय सीजे के रूप में ली शपथ

29 दिन बाद अचानक बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या हैं आज के रेट

डेमलर इंडिया ने टीएन यूनिट में महिला कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -