आखिर क्यों सुशांत सिंह के अंतिम संस्कार में नहीं गई थीं अंकिता लोखंडे? सालों बाद खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा
आखिर क्यों सुशांत सिंह के अंतिम संस्कार में नहीं गई थीं अंकिता लोखंडे? सालों बाद खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 में एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र हुआ है। मुनव्वर फारुकी और अंकिता के बीच सुशांत की बात हो रही थी। इसके चलते अंकिता इमोशनल हो जाती हैं। अंकिता ने पहली बार बताया क्यों वो सुशांत के अंतिम संस्कार में नहीं जा पाई थीं। मुनव्वर फारुकी ने एपिसोड में कहा वो सुशांत की फिल्म धोनी की स्पेशल स्क्रीनिंग में गए थे। वहां वो सुशांत से मिले थे। फिर अंकिता बोलती हैं कि वो अच्छा इंसान था।

अंकिता बताती हैं कि सुशांत के लिए था शब्द का इस्तेमाल करना बहुत अजीब लगता है। अभी तो वो इस बारे में बात कर भी रही हैं। मगर एक समय उनके लिए ये सब नॉर्मल नहीं था। उन्होंने बताया, सुशांत का जाना पहली बार उन्हें ये एहसास करा गया कि किसी के ना होने पर कैसा महसूस होता है। ये पहली बार था जब उनका कोई नजदीकी ऐसे अचानक दुनिया छोड़कर गया। वो बोलती हैं- ये शॉकिंग था। मैं तो उसके अंतिम संस्कार में जा भी नहीं पाई थी। मैं जा ही नहीं पाई। मैंने बोला मैं नहीं देख सकती ये। विक्की ने मुझे कहा कि तू जा, मगर मैंने मना कर दिया।

आगे अंकिता ने कहा- मैं इससे पहले कभी किसी फ्यूनरल में नहीं गई थी। मैं पहली बार अपने पिता के अंतिम संस्कार में गई थी। फिर अंकिता अपने पिता को याद करते हुए रोने लगती हैं। अंकिता ने बताया कि वो जानती हैं सुशांत के साथ असलियत में क्या हुआ था। मगर वो किसी से इसके बारे में बात नहीं करना चाहतीं। ध्यान हो, कभी अंकिता और सुशांत रिलेशनशिप में थे। वो शादी भी करने वाले थे, मगर उनका ये रिलेशनशिप लंबा नहीं चला और शादी से पहले टूट गया।

महाराष्ट्र की वैतरणा नदी में नाव पलटी, 18 लोगों को बचाया गया, 2 लापता

ग्वालियर: दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के पास अज्ञात लोगों ने किया महिला का अपहरण

VIDEO! करण कुंद्रा के सामने निशांत के साथ जाकर सो गई तेजस्वी प्रकाश, एक्टर बोले- 'ये उनकी जिंदगी की पहली कंट्रोवर्सी है जिसे...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -