आखिर संसद सुरक्षा में चूक का गुरुग्राम से क्या है रिश्ता, 67 नंबर मकान में ठहरे आरोपी से जुड़े कई राज
आखिर संसद सुरक्षा में चूक का गुरुग्राम से क्या है रिश्ता, 67 नंबर मकान में ठहरे आरोपी से जुड़े कई राज
Share:

नई दिल्ली: संसद में हुई सुरक्षा चूक के मामले के आरोपी गुरुग्राम के सेक्टर-7 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मकान नंबर 67 में रुके हुए थे। आरोपी यहां विक्की शर्मा के मकान में ठहरे हुए थे। आरोपियों के बैग विक्की के घर में पाए गए। आरोपी अपना बैग वहां पर छोड़कर गए हैं। वहां पर मंगलवार की रात 5 लोग ठहरे थे, इसमें विक्की की बेटी सागर शर्मा को पहचानती है। संसद में धुआं करने वाले सागर शर्मा और विक्की शर्मा का आपस में कनेक्शन सामने आने के उपरांत दिल्ली पुलिस विक्की को अपने साथ पूछताछ के लिए लेकर गई है। विक्की का कनेक्शन लंदन में रहने वाले परिवार से संबंध है। विक्की का परिवार जिस मकान में रहता है, उसके मालिक लंदन  में रह रहे थे। मकान मालिक उसके खाते में पैसे भी डालते हैं। मकान मालिक की ओर से मिलने वाला पैसा ही विक्की की आमदनी का माध्यम है।

34 साल पहले मकान का हुआ था आवंटन: पुलिस उसके और संबंधों को खंगालने में जुटी है। 34 वर्ष पहले हाउसिंग बोर्ड की ओर से 67 नंबर भवन का आवंटन भी किया गया है। पड़ोसियों का कहना है कि इस मकान में एक दादी अम्मा रहती थीं, जिन्होंने अपने ही परिवार के लोगों से विक्की को गोद लिया था। भवन मालिक तकरीबन 20 वर्ष पहले लंदन चले गए थे। दादी के उपरांत विक्की अपनी पत्नी और 15 वर्ष की बेटी के साथ यहां रहता है। बेटी 10वीं की छात्रा है। पड़ोसियों की मानें तो विक्की नशे का आदी है। नशा करने की वजह ही उसके पड़ोस में रहने वालों से भी संबंध बेहतर नहीं हैं। लोगों का कहना है कि हर तीसरे दिन पति और पत्नी में नोकझोंक होती रहती है। पूरी गली केवल तमाशा देखती रही।

विक्की उर्फ जंगली ने पाल रखे दो कुत्ते: विक्की ने 2 कुत्ते पाल रखे हैं, जिन्हें घुमाने के लिए घर से बाहर निकलता था। उसे लोग जंगली कहकर बुलाते थे। उसका बचपन यहीं बीता है। इसके घर कौन आ रहा है, कौन जा रहा है इससे किसी का कोई लेना देना नहीं होता था।

एक्सपोर्ट गारमेंट में काम कर चुका है विक्की: फिलहाल विक्की की आमदनी का कोई जरिया भी नहीं है, पहले वह एक्सपोर्ट गारमेंट कंपनी में काम करता था। अब लंदन से आने वाले पैसों को ही खर्च कर रहा था। बेटी के नंबर अच्छे देखकर उसके रिश्तेदार उसे पढ़ाना चाहते थे। घर के खर्चे को लेकर विवाद होता था।

कमरे से भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की मिली किताबें: खबरों का कहना है कि संसद में हड़कंप मचाने वालों के बैग विक्की के घर में मिले हैं। आरोपी अपना बैग वहां पर छोड़कर चले गए। वहां पर मंगलवार की रात 5 लोग ठहरे थे, इसमें उनकी बेटी सागर शर्मा को जानती है। सागर शर्मा उसके पिता के साथ पहले कंपनी में भी काम करता था। कमरे से भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की किताबें पाई गई है।

'प्रेम में नाकाम पुरुष करे खुदखुशी तो महिला नहीं होगी जिम्मेदार', छत्तीसगढ़ HC की अहम टिप्पणी

प्रेमिका ने S***X करने से किया इनकार तो भड़का प्रेमी, कर दिया ये हाल

ऊर्जा संरक्षण दिवस आज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी होंगी कार्यक्रम का भाग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -