आलिया भट्ट के बाद ये मशहूर एक्ट्रेस बनी माँ, दिया बेटे को जन्म
आलिया भट्ट के बाद ये मशहूर एक्ट्रेस बनी माँ, दिया बेटे को जन्म
Share:

टेलीविज़न के चर्चित सीरियल 'साथ निभाना साथिया' की अभिनेत्री रुचा हसब्निस के घर बेटे ने जन्म लिया है। रुचा दूसरी बार माँ बानी है, रुचा ने ये खुशखबरी इंस्टा पोस्ट के माध्यम से दी है। रुचा ने न्यूबॉर्न बेबी के पैरों की क्यूट तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट की है। बच्चे के सामने एक बोर्ड है जिसमें लिखा है- तुम जादू हो। कैप्शन में रुचा ने लिखा- रुही का साइड किक यहां है। और ये है बेबी बॉय। 

वही जैसे ही रुचा ने ये खुशखबरी शेयर की स्टार्स और प्रशंसा उन्हें बधाई देने लगे। रुचा ने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है। प्रशंसकों ने रुचा से अपने नन्हे स्टार का चेहरा दिखाने की अपील की है। रुचा स्टार प्लस के हिट सीरियल साथ निभाना साथिया में दिखाई दी थीं। शो में उन्होंने राशि का किरदार निभाया था। रुचा का शो में ग्रे किरदार था। रुचा अपने करियर के पीक पर थीं, लेकिन तभी उन्होंने शादी कर ली तथा एक्टिंग करियर छोड़ दिया। रुचा ने बिजनेसमैन राहुल जगदले से 2015 में शादी की थी। वर्ष 2019 में कपल के घर नन्ही परी आई थी। उनकी बेटी का नाम रुही है। रुचा अपनी गृहस्थी में व्यस्त रहती हैं। रुचा हसब्निस स्पॉट लाइट से दूर रहती हैं। लेकिन रुचा सोशल मीडिया पर पूरी तरह एक्टिव रहती हैं। रुचा अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करती रहती हैं।

अपनी फोटोज के अतिरिक्त रुचा हसब्निस अक्सर बेटी की क्यूट तस्वीरें भी शेयर करती हैं। रुचा हसब्निस का मैटरनिटी फैशन ऑन पॉइंट रहा था। बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए रुचा की कई फोटोज वायरल हुई थीं। रुचा हसब्निस शोबिज इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन 2020 में उनका म्यूजिक वीडियो आया था। जिसमें रुचा का कैमियो अपीयरेंस था। 

बातों-बातों में बोनी कपूर ने कसा अक्षय कुमार पर तंज, बोले- 'सोच ही बेईमान है...'

निवेदिता बसु बनकर घर-घर में मशहूर हुई पूजा बनर्जी

'हमारे पवित्र मुस्लिम नाम के साथ खिलवाड़ कर रही है', उर्फी पर बुरी तरह भड़के मशहूर कॉमेडिय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -