लंबे इंतजार के बाद आज हुआ MP कैबिनेट का गठन, यहाँ देंखे सूची
लंबे इंतजार के बाद आज हुआ MP कैबिनेट का गठन, यहाँ देंखे सूची
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश राजभवन में मोहन यादव की मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। राज्यपाल ने विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई हैं। सोमवार प्रातः मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात कर मंत्री बनने वाले विधायकों की सूची सौंपी थी। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। पार्टी हाई कमान ने शपथ ग्रहण में सभी मौजूदा विधायकों को मौजूद रहने को कहा था। 

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा था, ‘‘पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड जीत हासिल करने के पश्चात् हमारी दोहरे इंजन वाली सरकार उनके और जे पी नड्डा तथा गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी।’’ बीते महीने हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 163 और कांग्रेस ने 66 सीटें जीती थीं। यादव के अतिरिक्त शुक्ला और देवड़ा ने 13 दिसंबर को पद की शपथ ली थी।

मध्य प्रदेश के मंत्रियों के नाम:-
कैबिनेट मंत्री - 

1-प्रदुम्न सिंह तोमर
2-तुलसी सिलावट
3-एदल सिंह कसाना
4-नारायण सिंह कुशवाहा
5-विजय शाह 
6-राकेश सिंह
7-प्रह्लाद पटेल
8-कैलाश विजयवर्गीय
9-करण सिंह वर्मा 
10-संपतिया उईके
11-उदय प्रताप सिंह
12-निर्मला भूरिया
13-विश्वास सारंग
14-गोविंद सिंह राजपूत
15-इंदर सिंह परमार
16-नागर सिंह चौहान
17-चैतन्य कश्यप
18-राकेश शुक्ला 

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) 
19-कृष्णा गौर
20-धर्मेंद्र लोधी 
21-दिलीप जायसवाल 
22-गौतम टेटवाल
23- लेखन पटेल 
24- नारायण पवार 

राज्यमंत्री - 
25-राधा सिंह
26-प्रतिमा बागरी
27-दिलीप अहिरवार
28-नरेन्द्र शिवाजी पटेल

मांग पूरी नहीं हुई तो शख्स ने तोड़ा रिश्ता, अब कही और शादी करने पर दे रहा चेहरा जलाने की धमकी

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर लड़की को जंगल में ले गए बदमाश, 3 दिन तक किया गैंगरेप, फिर इस हालत में छोड़ा घर

बिहार में बेलगाम हुए बदमाश! 24 घंटे के अंदर 4 लोगों पर चली गोली, दारोगा को भी नहीं छोड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -