सालभर का लम्बा इंतजार करने के बाद मिला दुष्कर्म पीड़िता को न्याय
सालभर का लम्बा इंतजार करने के बाद मिला दुष्कर्म पीड़िता को न्याय
Share:

कोटाः सोमवार को एक साल का लम्बा इंतजार करने के बाद मिला न्याय जी हां दुष्कर्म के आरोपित को जीआरपी ने एक साल बाद सोमवार को गिरफ्तार किया। बहुत लम्बे इंतजार के बाद किसी दुष्कर्म पीड़िता को न्याय मिला जिससे पीड़िता बहुत खुश है।

थाना अधिकारी ने बताया कि बारां निवासी एक महिला ने 6 सितम्बर 2015 को जीआरपी थाने में रिपोर्ट लिखवाई थी। मामले में पीड़िता ने बताया था कि नाकोड़ा काॅलोनी बारां निवासी चंचल शर्मा उसे बहला.फुसला कर जयपुर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। शर्मा ने बताया कि आरोपित चंचल के झालावाड़ में होने की सूचना मिली थी। 

मामले की तहकीकात करते हुए पुलिस आरोपी के पास पहुंची तो वह पुजारी का काम कर रहा था। उसे झालावाड़ से गिरफ्तार किया है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -