आखिरकार 20 सालों के बाद मुक्कमल हो ही गया बेन और जेनिफर का प्यार
आखिरकार 20 सालों के बाद मुक्कमल हो ही गया बेन और जेनिफर का प्यार
Share:

हाॅलीवुड के चर्चित कपल जेनिफर लोपेज और बेन अफ्लेक ने एक दूसरे के साथ विवाह के बंधन में बंध चुके है। कपल ने अपने लगभग 20 वर्ष पुरानी लव स्टोरी के मुकम्मल कर लिया है। दोनों ने इसी साल अप्रैल के माह में सगाई रचा ली थी। 20 वर्ष  के उपरांत इस लव स्टोरी को एक खूबसूरत अंजाम देते हुए 49 जेनेफर लोपेज ने शनिवार देर रात लास वेगस में 52 साल के बेन अफ्लेक संग आखिरकार विवाह रचा ही लिया है।

रविवार को जेनिफर ने इसका एलान किया है। विवाह के उपरांत जेनिफर लोपेज ने अपना नाम बदलकर जेनिफर अफ्लेक कर लिया है। हाल ही में कपल के विवाह की फोटोज देखने के लिए मिली है। लुक्स के बारें में बात की जाए  तो जेनिफर व्हाइट गाउन में स्टनिंग दिखाई दे रही थी। वहीं बेन ब्लैक फाॅर्मल कपड़ों में हैंडसम दिखाई दिए। जेनिफर और बेन ने एक न्यूजलेटर के जरिए अपनी का एलान कर दिया। जेनिफर ने जिसमे लिखा- 'प्यार खूबसूरत होता है, प्यार दयालु होता है। इसी से प्यार सहनशील भी होता है। 20 वर्ष का इंतजार। जैसा कि हम चाहते थे।'इसके आखिर में जेनिफर ने अपना नाम मिसेज जेनिफर लिन अफ्लेक लिखा है।

दोनों का अफेयर 2000 के आसपास काफी चर्चाओं में बना हुआ है।  वर्ष 2002 में दोनों की सगाई भी हो गई थी लेकिन एक वर्ष के उपरांत ही दोनों का ब्रेकअप हो चुका था।  बेन ने 2005 में जेनिफर गार्नर से विवाह रचा लिया था। बेन और गार्नर के 3 बच्चे हैं। वर्ष 2018 में दोनों का तलाक हो चुका था। जेनिफर लोपेज ने भी इससे पहले 3 बार शादी की है। 1997 से 1998 के दौरान उनके विवाह की खबर ओजानी नोआ के साथ सामने आई थी । जिसके उपरांत उनका विवाह  क्रिस जुड के साथ हुई जो 2001 से 2003 के बीच चली। वर्ष  2004 में जेनिफर ने सिंगर मार्क एंथनी से शादी की जो 10 सालों तक चली और 2014 में दोनों का तलाक हुआ। जेनिफर और मार्क के 2 जुड़वां बच्चे हैं।

सलमान के बाद इस मशहूर एक्टर संग फिल्म करेंगी शहनाज गिल, खुद किया खुलासा

आर माधवन के बेटे ने स्वीमिंग में तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड, हर तरफ से मिल रही बधाई

'आर्चीज' में काम मिलने पर ट्रोल हुई सुहाना और ख़ुशी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -