'सरकार जनता के लिए होनी चाहिए, किसी संगठन या एक-दो उद्योगपतियों के लिए नहीं', MP में आकर बोले राहुल गांधी
'सरकार जनता के लिए होनी चाहिए, किसी संगठन या एक-दो उद्योगपतियों के लिए नहीं', MP में आकर बोले राहुल गांधी
Share:

शाजापुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पोलायकला में पहुंचे यहाँ उन्होंने राज्य की बीजेपी सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश देश में भ्रष्टाचार का एपिसेंटर है। पोलायकला में राहुल गांधी ने कहा कि हमारी विचारधारा की लड़ाई है। एक ओर कांग्रेस है तथा दूसरी ओर बीजेपी और RSS। एक ओर गांधी जी और दूसरी ओर गोड़से। एक ओर नफरत और एक ओर मोहब्बत है। यह लोग जहां जाते हैं, वहां नफरत फैलाते हैं। मध्य प्रदेश में किसान, युवा इनसे नफरत करने लगा है। इन लोगों ने जो जनता के साथ किया, वह अब जनता उनके साथ कर रही है। इस कारण से हमने यह सात जन आक्रोश यात्राएं मध्य प्रदेश में निकाली हैं। इससे पहले कन्याकुमारी से कश्मीर तक चले थे। मध्य प्रदेश में तकरीबन 370 किलोमीटर हमारी यात्रा चली थी। किसानों, युवाओं, माता-बहनों से मिले। मुझे केवल दो-तीन बातें कही। मध्य प्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का एपिसेंटर है। जितना भ्रष्टाचार भाजपा के लोगों ने मध्य प्रदेश में किया है, पूरे देश में नहीं किया है। बच्चों के फंड्स, मिड-डे मील के फंड्स, स्कूल यूनीफॉर्म के फंड्स चोरी किए। महाकाल कॉरिडोर में भाजपा ने पैसा चोरी किया। व्यापमं स्कैम को आप सब जानते हैं। एक करोड़ युवाओं को नुकसान पहुंचाया। सीट्स बेची जाती है। पेपर लीक किए जाते हैं। यह इनका राज है। 

राहुल ने कहा कि आप किसान हैं। आप लोग यहां सोयाबीन उगाते हैं। किसानों ने हमें बताया कि सरकार यहां उचित कीमत नहीं देती है। छत्तीसगढ़ में किसानों से पूछिए तो पता चलेगा कि धान के लिए हम किसानों को कितना पैसा देते हैं। हमने प्रत्येक वायदा पूरा किया। मध्य प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ सहित प्रत्येक प्रदेश में किसानों की कर्ज माफी की थी। कमलनाथ जी किसानों का कर्ज माफ कर रहे थे। यहां भाजपा वालों ने आपको धोखा देकर सरकार चुरा ली। बीते 18 वर्षों में यहां 18 हजार किसानों ने खुदखुशी की है। हर रोज 3 किसान यहां मरते हैं। यहां इनकी सरकार है। यह लोग चुने हुए लोगों के लिए काम करते हैं। हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार किसान टैक्स दे रह है। इन्होंने किसानों को दबाने, खत्म करने के काले कानून लाए। हिंदुस्तान के सारे किसान एकजुट होकर इनके खिलाफ खड़े हो गए। नरेंद्र मोदी जी बोलते हैं कि किसानों के फायदे के लिए यह कानून लाए हैं। जब उनके फायदे का है तो किसान सड़क पर क्यों उतरे हैं। नरेंद्र मोदी बोलना चाहते थे कि किसानों को कोई समझ नहीं है। हिंदुस्तान के 2-3 अरबपति, अडानी जी किसान को फायदा पहुंचाने के लिए काम करते हैं। आप कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल जाइए, वहां हमारी सरकारें निर्धन लोगों के लिए काम करती है। कर्नाटक में हमने किसानों, महिलाओं, निर्धन लोगों के लिए पांच गारंटी दी। कर्नाटक की महिलाएं बस में जाने के लिए एक रुपया नहीं देती है। कहीं भी जाना हो, मुफ्त में जाती हैं। प्रत्येक महीने उनके बैंक एकाउंट्स में सरकार सीधे पैसा देती है। छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ किया। किसानों को सही दाम दिलवाते हैं। राजस्थान में फ्री में दवा मिलती है। 15 लाख रुपये तक का फ्री उपचार होता है। हार्ट सर्जरी करानी हो तो वह मुफ्त में होती है। सरकार जनता के लिए होनी चाहिए, किसी संगठन या एक-दो उद्योगपतियों के लिए नहीं चलनी चाहिए। ऐसी ही सरकार हम यहां मध्य प्रदेश में चलाना चाहते हैं।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मैंने संसद में जैसे ही अडानी जी की बात आरम्भ की। वैसे ही मेरी लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी। आप सोचिए, अडानी की रक्षा करने के लिए एकदम मेरी लोकसभा की सदस्यता को रद्द कर दिया। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं सच्चाई बोलता हूं। देश के सामने अडानी जी एक सच्चाई है। पोर्ट्स देख लीजिए, एयरपोर्ट्स देख लीजिए, इंफ्रास्ट्रक्चर देख लीजिए, हर जगह आपको अडानी जी नजर आयेंगे। अडानी जी किसानों की जेब से रोज आपका पैसा निकालते हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर, डीजल, फर्टिलाइजर में आपका पैसा निकलता है और इन दो उद्योगपतियों के पास जाता है। मीडिया वालों की बात की। वह लोग मोदी जी का चेहरा 24 घंटे दिखाएंगे। हमें नहीं दिखाएंगे। ऐस क्यों? इनका रिमोट कंट्रोल अडानी जी के हाथ में है। सच्चाई अडानी जी से बड़ी है।

'मैं पोस्टर-बैनर नहीं लगाऊंगा, जिसे वोट देना है देगा, वरना नहीं...', 2024 चुनाव के लिए गडकरी का बड़ा ऐलान

'सभी भारतीय मुसलमानों के पूर्वज हिन्दू ही थे, भारत कभी मुस्लिम देश नहीं था..', बिहार सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरशादुल्लाह का बयान

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर पीएम मोदी, 'परिवर्तन महासंकल्प' रैली को करेंगे संबोधित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -