अभिनेता कुशल पंजाबी की खुदकुशी के बाद पिता ने किया खुलासा, बोले -'जैसे एक बाप-बेटे की....'
अभिनेता कुशल पंजाबी की खुदकुशी के बाद पिता ने किया खुलासा, बोले -'जैसे एक बाप-बेटे की....'
Share:

टीवी इंडस्ट्री में नाम कमा चुके अभिनेता कुशल पंजाबी 27 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। अचानक उनकी मौत की खबर पता चलने से हर कोई सदमे में आ गया। सोशल मीडिया पर कुशल के निधन के बाद से लगातार सितारे अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच कुशल के पिता ने एक बड़ा खुलासा किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सुसाइड करने से एक रात पहले कुशल पंजाबी बिल्कुल ठीक थे। उन्होंने अपने पिता के साथ डिनर और ड्रिंक भी की थी। 

कुशल के पिता चेतन ने बताया, 'हमारे बीच कोई खास बातचीत नहीं हुई, वैसी ही बात हुई जैसे एक बाप-बेटे की बीच होती है। उन्होंने आगे कहा, 'कुशल सर्किट रेस के दौरान घायल हो गया था। कुछ समय पहले उनके कंधे की सर्जरी होनी थी और इसमें उन्हें कुछ समय तक अपने कंधे को बिल्कुल भी नहीं हिलाना था।'

जानकरी के लिए बता दें की कुशल ने 27 दिसंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने के बाद कुशल के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ था। इस नोट में उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को भी नहीं ठहराया। कुशल और उनकी पत्नी के बीच कुछ महीनों से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। यह दोनों अलग रह रहे थे। मनमुटाव के बीच कुशल हाल ही में शंघाई भी गए थे। हाल ही में बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट दलजीत कौर ने कुशल पर स्पॉटब्वॉय वेबसाइट से बात करते हुए अपने दिल की बात कही। दलजीत ने कहा- 'जब शाहीन से मेरी शादी टूटी तो मैं डिप्रेस थी। निजी जिंदगी में लो फेज चल रहा था। उस वक्त कुशल ने मुझसे बात की। कुशल ने मुझे समझाया था। वो मुझसे कहता रहा कि एक टूटा रिश्ता आपकी जिंदगी का अंत नहीं हो सकता। अब उसने खुद ऐसा कर लिया। 

 

अस्पताल में एडमिट हुआ 'ससुराल सिमर का' यह एक्टर, कहा- 'पैसे खत्म हो गए...'

लोनावला में जमकर एन्जॉय कर रहीं हैं मोनालिसा, शेयर की तस्वीरें

आरती सिंह पर भड़के विन्दु द्वारा सिंह, कहा- 'पीठ पीछे खूब आग लगाती...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -