JDS-भाजपा गठबंधन की खिलाफत कर रहे दिग्गज नेता इब्राहिम पर हुआ एक्शन, पार्टी प्रमुख देवेगौड़ा ने पद से हटाया
JDS-भाजपा गठबंधन की खिलाफत कर रहे दिग्गज नेता इब्राहिम पर हुआ एक्शन, पार्टी प्रमुख देवेगौड़ा ने पद से हटाया
Share:

बैंगलोर: जनता दल (सेक्युलर) (JDS) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष सीएम इब्राहिम को पद से हटा दिया गया है, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवगौड़ा ने गुरुवार को यह घोषणा की है। देवेगौड़ा ने राज्य कार्य समिति को भी भंग कर दिया और अपने बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को पार्टी की राज्य इकाई का तदर्थ अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कुमारस्वामी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, 'पार्टी को मजबूत करने के लिए, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज पुरानी इकाई को भंग करने का निर्णय लिया और मेरे नेतृत्व में तदर्थ समिति की घोषणा की है। स्वाभाविक रूप से, यह उन्हें (सीएम इब्राहिम) को सूचित किया जाएगा। मेरी जिम्मेदारी है कि पार्टी को मजबूत करूं, मेरा ध्यान अपनी पार्टी को विकसित करने पर है।'' बता दें कि, यह घटनाक्रम इब्राहिम द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा-JDS गठबंधन का पुरजोर विरोध करने के कुछ दिनों बाद आया है। 

इब्राहिम ने सोमवार को JDS में 'समान विचारधारा वाले' लोगों के साथ बैठक की थी और घोषणा की थी कि उनके नेतृत्व वाली पार्टी ही असली JDS है। उन्होंने एक कोर कमेटी के गठन की भी घोषणा की थी, जो पार्टी सुप्रीमो को एक ज्ञापन सौंपेगी कि JDS को भाजपा के साथ नहीं जाना चाहिए। इससे पहले मंगलवार को कुमारस्वामी ने बीजेपी के साथ गठबंधन करने पर पार्टी के खिलाफ बगावत का झंडा उठाने वाले इब्राहिम पर निशाना साधा था और संकेत दिया था कि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

कुमारस्वामी ने कहा था कि, "अगर उनकी (इब्राहिम की) पार्टी असली है तो उन्हें बोर्ड लगाने दीजिए कि वह असली हैं। उन्हें किसने रोका है? उन्हें जो करना है करने दीजिए। वह ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं। यह उन पर छोड़ दिया गया है।"  पूर्व केंद्रीय मंत्री इब्राहिम ने यह कहते हुए संभावित विभाजन का संकेत दिया था कि उनका गुट एक 'धर्मनिरपेक्ष' पार्टी के रूप में JDS के वास्तविक सार का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा था कि, "जो हमारे साथ आना चाहते हैं वे आ सकते हैं, जो जाना चाहते हैं वे आ सकते हैं। हम देखेंगे कि कितने विधायक किस पक्ष के साथ हैं।" बता दें कि, JDS ने सितंबर में भाजपा के साथ गठबंधन की घोषणा की और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हो गई थी।

मिजोरम में भी जोर लगा रहे केजरीवाल, विधानसभा चुनावों के लिए AAP उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

I.N.D.I.A. गठबंधन में लगातार बढ़ रही दरार, अब अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिखाई आँख

सत्येंद्र जैन की अंतरिम जमानत 6 नवंबर तक बढ़ी, मनी लॉन्डरिंग मामले में हैं आरोपी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -