अणुव्रत आंदोलन के सूत्रधार थे आचार्य तुलसी, मिला था राष्ट्रीय एकता पुरस्कार
अणुव्रत आंदोलन के सूत्रधार थे आचार्य तुलसी, मिला था राष्ट्रीय एकता पुरस्कार
Share:

अणुव्रत आंदोलन के सूत्रधार आचार्य तुलसी का जन्म आज ही के दिन हुआ था। जी हाँ, उनका जन्म 20 अक्टूबर 1914 को नागौर जिले के लाडनू कस्बें में हुआ था। कहा जाता है 11 साल की उम्र में उन्होंने आचार्य कालुग्नि से दीक्षा ली और उसके बाद बहुत कम समय में ही उन्होंने जैन आगम, न्याय, दर्शन आदि अनेक विषयों तथा संस्कृत, प्राकृत, हिंदी आदि भाषाओं का ज्ञान प्राप्त कर लिया। कहते हैं मात्र 22 साल की उम्र में वह तेरापंथ के नवें आचार्य बनाए गए। लोग आचार्य तुलसी के नैतिक एवं चारित्रिक विकास को महत्वपूर्ण मानते थे।

तांत्रिकों की पिटाई के बाद महिला की हुई मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

इसी के साथ कहा जाता है नैतिकता के उत्थान के लिए उन्होंने 1949 ई में अणुव्रत आंदोलन का सूत्रपात किया और अणुव्रत आंदोलन से जनमानस को जोड़ने हेतु एक लाख किलोमीटर की पदयात्राएं की। केवल यही नहीं बल्कि आचार्य तुलसी ने यह संदेश दिया इंसान पहले इंसान, फिर हिन्दू या मुसलमान। उनके अणुव्रत की गूंज केवल देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में गुंजी। उस समय लंदन की टाइम पत्रिका ने भी अणुव्रत आंदोलन की सराहना की। कहा जाता है अणुव्रत के नैतिकतामूलक कार्यक्रम को राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद, पंडित जवाहरलाल नेहरु, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, आचार्य विनोबा भावे आदि का समर्थन मिला।

देपालपुर-पीथमपुर सहित कई शहरों को मिली निवेश की मंजूरी, धरमपुरी और कसरावद में लगेगी कपड़ा बनाने की इकाई

उसके बाद आचार्य तुलसी ने नया मोड़ कार्यक्रम चलाकर दहेज, मृत्यु भोज, बाल विवाह, वृद्ध विवाह, पर्दा, अशिक्षा आदि सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागृति पैदा की। ऐसा माना जाता है आचार्य तुलसी ने सर्वधर्म सद्भावना और राष्ट्रीय उन्नयन के लिए भी कार्य किया। जी हाँ और साल 1993 ई में राष्ट्रीय एकता के प्रयासों के लिए उन्हें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार भी दिया गया था। वहीं 23 जून 1997 को उनका निधन हो गया।

देवर-भाभी के रोमांस के बाद फिर ट्रोल हुआ 'गुम है किसी के प्यार में' शो, जानिए इस बार क्या हुआ?

मध्य प्रदेश ने कर्नाटक को हराकर चैंपियनशिप की अपने नाम, 20 ओवर में बनाए 130 रन

MMS लीक होने के बाद ऐसी ड्रेस में नजर आई अंजलि अरोड़ा, देखकर फैंस हुए मदहोश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -