तांत्रिकों की पिटाई के बाद महिला की हुई मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
तांत्रिकों की पिटाई के बाद महिला की हुई मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Share:

बालाघाट से जुगल शर्मा की रिपोर्ट 

बालाघाट। कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम चिचगांव कोल्हापुर निवासी एक 40 वर्षीय महिला गीताबाई बाहेश्वर की कथित तौर पर तांत्रिकों की पिटाई के बाद मौत हो गई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार गीताबाई की अचानक से तबियत बिगड़ गई थी। जिसके बाद झाड़फुक से उपचार का भरोसा लेकर वह खजरी में तांत्रिक के पास पहुंचे जहां कथित तांत्रित जूनियर मात्रे और टामलाल बाहेश्वर की पिटाई से महिला की मौत हो गई। महिला को देर रात 12 बजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां ड्यूटी पर पदस्थ चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित किया। अब महिला के परिजनों का आरोप है कि दोनों तांत्रिकों ने महिला के साथ जमकर मारपीट की। जिससे महिला की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतक महिला गीताबाई का एक पुत्र और एक पुत्री है। परिजनों ने बताया कि नवरात्रि त्यौहार के बाद से महिला की तबीयत बिगड़ी सी थी। जिस कारण उसे झाड़फूक कराने के लिए तांत्रिक के पास लेकर गए थे। यहां तांत्रिकों ने महिला के साथ जमकर मारपीट की। परिजनों ने बताया कि तांत्रिकों को रोका गया लेकिन वह नहीं माने और मारपीट करते रहे। महिला से तब तक मारपीट की जाती रही जब तक वह बेसुध नहीं हो गई। महिला के बेसुध होने के बाद तांत्रिकों ने उसे छोड़ा और चिकित्सक के पास ले जाने के लिए कहा महिला को परिजन पहले गांव के एक चिकित्सक के पास लेकर गए। जिसमें महिला की हालत को देखते हुए सीधे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। वहीं अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 

परिजनों की माने तो कथित तांत्रिकों की पिटाई से ही महिला की मौत हुई है। प्रथम मेडिकल जांच में पाया गया है कि पिटाई से महिला के हार्ट पर चोट के निषान, फेफड़ों में चोट, पसलियां टूट ,गर्दन और रीढ़ की हड्डी भी टूट गई। मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि तांत्रिकों ने महिला को जबरन भभूत और नींबू खिलाया था और जमकर मारपीट की थी।

बीच सड़क पर इस एक्टर ने पूनम पांडे को उठाया गोद में, वीडियो ने मचाया बवाल

खेलते-खेलते चली गई 10 वर्षीय मासूम की जान, वजह जानकर काँप जाएंगे आप

रक्षा क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग, इन देशों को बेचे जाएंगे 35 हजार करोड़ के हथियार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -