रहस्यमय परिस्थितियों में हुई WHO की अकाउंट ऑफिसर की मौत, मची सनसनी
रहस्यमय परिस्थितियों में हुई WHO की अकाउंट ऑफिसर की मौत, मची सनसनी
Share:

आजमगढ़: यूपी के आजमगढ़ के जिला महिला चिकित्सालय में स्थित विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के ऑफिस में बतौर एडमिनिस्ट्रेटिव अस्सिटेंट/अकाउंट ऑफिसर कार्य कर रही 26 वर्षीय पल्लवी सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पल्लवी शहर कोतवाली के सामने कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थीं। जौनपुर से आए पल्लवी के घरवालों ने पल्लवी के जान पहचान के युवक पर जहर देकर क़त्ल करने का आरोप लगाया है। पल्लवी सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पल्लवी सिंह के मामा विनोद सिंह ने पल्लवी को जहर देकर क़त्ल का इल्जाम लगाया। उन्होंने कहा कि अपराधी शख्स ने सब पता लगा लिया था कि किराए के घर पर कोई नहीं है। तत्पश्चात, वह वहां पहुंचा। घटना के बाद उसकी मोटरसाइकिल और वह वहीं पर मिला। 

पल्लवी के माता-पिता इस शख्स से पल्लवी की शादी नहीं करना चाहते थे। बार-बार मना करते थे। आजमगढ़ शहर कोतवाली में मृतका के पिता प्रमोद कुमार सिंह ने शिकायत दी है। इसमें उन्होंने कहा है कि उनकी पुत्री पल्लवी सिंह एक हफ्ते से किराए के मकान में अकेली थी। उसकी शादी 20 फरवरी 2024 को होनी थी। 5 मई 2023 को वरक्षा कार्यक्रम गाजीपुर के युवक के साथ किया था। पल्लवी के पिता ने कहा कि 24 अगस्त 2023 को मेरे मोबाइल पर दिन में 12:40 बजे गौरव कुमार सिंह के पिता सूर्यजीत सिंह ने लड़की की मौत की सूचना दी। पल्लवी के पिता ने कहा कि बेटी की मौत की खबर सुनकर जब उसके रूम पर पहुंचा तो पता चला कि बेटी के पास तकरीबन एक हफ्ते से गौरव आकर रह रहा था। वह बुलेट मोटरसाइकिल से आया था। बेटी की मौत के वक़्त भी वह वहां था। बेटी के शरीर पर चोट नजर आ रही थी। 

पल्लवी के पिता ने शिकायत में कहा कि गौरव कुमार सिंह पुत्र सूर्यजीत सिंह, भाई चंदन सिंह एवं गौरव की मां रंभा सिंह ने मिलकर साजिशन बेटी का क़त्ल कर दिया। इन लोगों ने मुकदमा दर्ज करने से रोकने के लिए जान से मारने की धमकी दी है। SP सिटी आजमगढ़ शैलेंद्र लाल ने कहा कि आजमगढ़ WHO दफ्तर में तैनात एडमिनिस्ट्रेटिव अस्सिटेंट पल्लवी सिंह की मृत्यु कल अज्ञात वजह से हो गई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम में मृत्यु की वजह स्पष्ट न होने की वजह से बिसरा को प्रिजर्व किया गया, जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। इस मामले में प्वाइजनिंग है या अन्य किसी वजह से डेथ हुई है, स्पष्ट वजह जानने के लिए तहकीकात की जा रही है। यह लोग जौनपुर के रहने वाले हैं। पल्लवी सिंह के पिता ने तहरीर दी है। हम लोग मुकदमा दर्ज कर इसकी विधवत तहकीकात कर रहे हैं। जो भी सत्यता पाई जाएगी, उसके आधार पर हम लोग नियमों के मुताबिक कार्रवाई करेंगे।

पाकिस्तानी एजेंट ने लड़की बनकर युवक को हनी ट्रैप में फंसाया, ऐसे हुआ भंडाफोड़

MP भाजपा ने लॉन्च किया इलेक्शन सॉन्ग, CM शिवराज का नहीं हुआ जिक्र

जहां चंद्रयान-3 उतरा उस पॉइंट को कहा जाएगा 'शिव-शक्ति', पदचिह्न को दिया ये नाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -