इस शख्स के कारण हुआ था अभिषेक और ईशा का ब्रेकअप, खुद एक्टर ने नेशनल टीवी पर किया खुलासा
इस शख्स के कारण हुआ था अभिषेक और ईशा का ब्रेकअप, खुद एक्टर ने नेशनल टीवी पर किया खुलासा
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 के घर में कब क्या हो जाए किसी को पता नहीं। घर में लड़ाई झगड़ों के बीच धड़ाधड़ एलिमिनेशन हो रहे हैं। पिछले दिनों जहां घर से 3 लोगों यानी रिंकू धवन, नील भट्ट और अनुराग डोभाल को बेघर किया गया। वहीं, मिड वीक एविक्शन में अभिषेक कुमार और कोरियन गायक ऑउरा को बाहर कर दिया गया। अभिषेक के बाहर होते ही उनके प्रशंसक बहुत निराश हुए। इसी बीच अब अभिषेक ने खुलासा किया कि उनके और ईशा के ब्रेकअप का असली कारण कोई और नहीं बल्कि ईशा की मां थी। 

अभिषेक कुमार ने आखिरी एपिसोड में मुनव्वर फारुकी संग बातचीत में ईशा मालवीय और अपने ब्रेकअप पर चर्चा की। उन्होंने ये भी बताया कि किसके कारण उनका और ईशा का रिलेशनशिप खत्म हुआ। अभिषेक ने मुनव्वर को 'उडारियां' शो के सेट की एक घटना के बारे में बताते हुए कहा, 'हम शो के लिए दिवाली सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे। इसी के चलते उनका झगड़ा उनके ऑनस्क्रीन पिता के साथ हुआ। बात इतनी बढ़ गई थी कि गुस्से में निर्माताओं ने उनको (अभिषेक) सीन से हटा दिया। हालांकि, उस समय सिर्फ ईशा ने अभिषेक के लिए स्टैंड लिया। यही नहीं ईशा ने मेकर्स से तब तक शूटिंग करने से इंकार कर दिया, जब तक उन्होंने उस सीन के लिए वापस अभिषेक को नहीं बुलाया। बस फिर क्या था ये सारी बातें निर्माताओं ने ईशा की मां को बताया तथा तभी से उसकी मां को इस रिश्ते से दिक्कत होने लगी।'

तत्पश्चात, मुनव्वर फारुकी ने अभिषेक कुमार से समर्थ जुरेल को लेकर भी सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि ईशा समर्थ के साथ कितने दिनों तक अपना रिश्ता चला सकती है। यानी दोनों कब तक साथ रहेंगे। इस पर अभिषेक ने कहा, 'जिस दिन इस शो के बाद ईशा की ग्रोथ समर्थ से अधिक हो गई बस उसी दिन उनका रिलेशनशिप खत्म ही समझो। कोई और नहीं ईशा की मां ही उनका ब्रेकअप करवा देगी।' 

अभिषेक को 'बाप का मेंटल बेटा' बोलने पर भड़के सलमान खान, घरवालों को लगाई जमकर लताड़

गोरी मैम के घर हुई लाखों की चोरी, न्यूज लीक होने से परेशान हुई एक्ट्रेस

अभिषेक कुमार के पिता ने सलमान खान से लगाई मदद की गुहार, हाथ जोड़कर बोले- 'आपका दिल बहुत बड़ा है'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -