जहांगीरपुरी में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई से भड़की AAP, भाजपा पर मढ़े ये आरोप
जहांगीरपुरी में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई से भड़की AAP, भाजपा पर मढ़े ये आरोप
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में प्रशासन के अतिक्रमण रोधी अभियान पर पर आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा तल्ख़ प्रतिक्रिया दी गई है। AAP ने कहा है कि देश में दंगे रोकना है तो भाजपा के मुख्यालय और गृहमंत्री अमित शाह के घर पर बुलडोजर चला दिया जाए। AAP के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा समेत पार्टी के कई बड़े नेताओं ने भाजपा और गृहमंत्री पर दंगे कराने का इल्जाम लगाया है। दिल्ली के सीएम और AAP सुप्रीम अरविंद केजरीवाल ने इन नेताओं के बयानों को रीट्वीट किया है।

राघव चड्ढा ने कहा कि देश में भाजपा जगह- जगह दंगे करवा रही है और आज ये बुलडोजर की बात कर रहे हैं। यदि देश में दंगे रोकने हैं तो सबसे पहले भाजपा हेडक्वार्टर पर बुलडोजर चलाना चाहिए। हम गारंटी देते हैं कि यदि ऐसा किया जाता है तो दंगे रुक जाएंगे। उन्होंने अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि गृह मंत्री के इशारे पर दंगे हो रहे हैं। दंगों को रोकना है तो सबसे पहले अमित शाह के आवास पर बुलडोजर चलना चाहिए।

चड्ढा ने आगे कहा कि 8 वर्षों में जगह-जगह पूरे देश में सबसे अधिक संख्या भाजपा ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या को बसाया है, क्योंकि भाजपा उनका उपयोग दंगे करवाने में कर रही है। बता दें कि AAP विधायक आतिशी ने भी यही बात कही है, उन्होंने कहा कि, 'देश भर में दंगे हो रहे हैं। जगह जगह गुंडई की जा रही है। ये सब भाजपा करवा रही है। हम गारंटी देते हैं, भाजपा मुख्यालय पर बुलडोज़र चला दो, पूरे देश के दंगे रुक जाएंगे।'

खरगोन हिंसा को लेकर बोले गृहमंत्री- 'अब तक 154 गिरफ्तार, दो पर रासुका...'

इधर कांग्रेस के लिए रणनीति बना रहीं प्रियंका और सोनिया, उधर छुट्टियां मनाने 'विदेश' निकले राहुल गांधी !

उमा भारती ने की योगी सरकार के इस फैसले की तारीफ, कहा- 'मध्य प्रदेश में भी हो लागू...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -