पंजाब चुनाव: मान को कमान, AAP ने उतारे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव: मान को कमान, AAP ने उतारे उम्मीदवार
Share:

नई दिल्ली : पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां शुरू करते हुए भगवंत मान को प्रचार की कमान सौप दी है। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम ने पार्टी के उम्मीदवारों की भी पहली सूची जारी करते हुए चुनावी शंखनाद का ऐलान कर दिया है। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है, लेकिन उम्मीदवारों की सूची जारी करने में आम आदमी पार्टी अन्य प्रमुख राजनीतिक दलों से आगे रही है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार-प्रसार की कमान भगवंत मान को दी गई है। पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची में एचएस फुल्का, हिम्मत शेरगिल, हरजीत बैस, राजकुमार, अर्जुन सिंह चीमा सहित अन्य आप नेताओं के नाम शामिल है। चुनाव प्रचार की कमान संभालने वाले मान को पार्टी की ओर से कैंपेन कमेटी अध्यक्ष का भी दायित्व सौंपा गया है।

इधर पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर स्थानीय राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा जहां चुनाव के लिये कमर कसकर तैयार है वहीं स्थानीय राजनीतिक दल भी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारियों में जुटे हुये है। आम आदमी पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जल्द जारी कर दी जायेगी।

AAP विधायक आसिम अहमद खान ने लगाया केजरीवाल पर आरोप

मान ने तंज कसा- सब मेरे पीछे पड़ गए है !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -